दीपावली के बाद दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक, सरकार नाकाम उदित राज

दीपावली के बाद दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक, सरकार नाकाम  उदित राज
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने केंद्र और दिल्ली की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने केंद्र और दिल्ली की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उदित राज ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर बीजेपी को घेरते हुए कहा, "जब दिल्ली में बीजेपी सत्ता में नहीं थी, तब वह तरह-तरह की बातें करती थी। अब सत्ता में होने के बावजूद पंजाब को बहाना बनाकर अपनी नाकामी छिपा रही है। दीपावली के बाद से दिल्ली में स्मॉग और प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, लेकिन सरकार के पास कोई ठोस जवाब या समाधान नहीं है।"

उन्होंने कहा कि यह कैसे संभव है कि एक ही दिन में प्रदूषण अचानक बढ़ गया? भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही निकम्मी हैं और सिर्फ दोषारोपण का खेल खेलती हैं। सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही जनता के कल्याण के लिए समर्पित है।

उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार से इस मुद्दे पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उदित राज ने कहा, "प्रधानमंत्री, कैबिनेट और बड़े अधिकारी सभी यहीं हैं। सभी को मिलकर इस संकट का समाधान करना चाहिए, लेकिन बीजेपी इसे मैनेज करने में पूरी तरह विफल रही है।"

बिहार विधानसभा चुनाव से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के हटने पर उदित राज ने इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस कुछ समायोजन कर रही है और झामुमो को भी ऐसा ही करना चाहिए। हमारा लक्ष्य संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना है। इसके लिए कभी-कभी छोटे-मोटे समझौते जरूरी होते हैं।"

उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा, "जब हमने झारखंड में चुनाव लड़ा तो झामुमो ने जो सीटें दीं, हमने स्वीकार कीं। बिहार में भी गठबंधन को बड़ा दिल दिखाना चाहिए।"

उदित राज ने एनडीए पर भी तंज कसते हुए कहा, "एनडीए में तो भितरघात हो रहा है, लेकिन इंडिया गठबंधन में ऐसी कमियां नहीं दिखनी चाहिए।"

उन्होंने दीवाली के दौरान देशभर में हुए 6.05 लाख करोड़ रुपए के व्यापार के आंकड़ों को "फर्जी" करार देते हुए कहा कि लोग महंगाई और आर्थिक तंगी से रो रहे हैं। बचत उत्सव अब चपत उत्सव बन गया है। जीएसटी की दरें कम करने के नाम पर कच्चे माल की कीमतें आसमान छू रही हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Oct 2025 5:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story