जंगलराज में अपहरण का उद्योग चलता था सुशील सिंह

जंगलराज में अपहरण का उद्योग चलता था  सुशील सिंह
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव की जीविका दीदियों के लिए की गई घोषणाओं पर भाजपा ने जोरदार पलटवार किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार सिंह ने तेजस्वी को 'झूठा' बताते हुए कहा कि वे जनता को मूर्ख समझ रहे हैं।

गयाजी, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव की जीविका दीदियों के लिए की गई घोषणाओं पर भाजपा ने जोरदार पलटवार किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार सिंह ने तेजस्वी को 'झूठा' बताते हुए कहा कि वे जनता को मूर्ख समझ रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में भाजपा नेता ने तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को 'जंगलराज' करार देते हुए अपहरण उद्योग का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि जंगलराज का वह काला दौर आज भी बिहार की जनता भूल नहीं पाई है। अपराधी सरकार के संरक्षण में अपराध करते थे। उस कालखंड में लोगों का घर से निकलना मुश्किल था।

बता दें कि तेजस्वी यादव ने बुधवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर जीविका दीदियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो इन सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि बिहार में अपहरण का उद्योग चलता था और उसे सरकार का संरक्षण प्राप्त था। बिहार अपहरण और हत्याओं का केंद्र बन गया था। ऐसे में जो मैंने पहले कहा है, आज भी अपनी उस बात पर अडिग हूं।

सुशील कुमार सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें समझ नहीं है। वे झूठ बोलते हैं, लेकिन उनको उतना झूठ बोलना चाहिए जितना पच सके। वे जनता को मूर्ख समझ रहे हैं। इनकी योजना फिर से गरीब, पिछड़े और दलित लोगों की छोटी-सी जमीन हड़पने की है। इसके बाद वे किसके पास कितनी जमीन है, यह जानकारी लेकर अपने नाम पर लिखवा लेंगे। नौकरी मिलेगी या नहीं, यह तो ईश्वर जाने। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर इसी तरह उन्होंने और उनके परिवार के लोगों ने कई लोगों से जमीन अपने नाम लिखवा ली थी, जिसका मुकदमा झेल रहे हैं। फिर से यही तैयारी है, गरीबों की जमीन लिखवा लेंगे, नौकरी मिलेगी या नहीं, यह भगवान जाने।

भाजपा नेता ने दावा किया कि चुनावी घोषणा और धरातल पर काम करना दोनों अलग बात होती है। बिहार की जनता ने देखा है कि जंगलराज में क्या-क्या परेशानियां उन्हें झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता कभी भी बिहार में जंगलराज की वापसी नहीं कराएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Oct 2025 8:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story