झारखंड की जनता लालू प्रसाद यादव के कथन को भूली नहीं है केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ

झारखंड की जनता लालू प्रसाद यादव के कथन को भूली नहीं है  केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ
बिहार विधानसभा चुनाव में टिकटों के झगड़े के बाद झारखंड में सत्तारूढ़ जेएमएम और गठबंधन में सहयोगी राजद के बीच मनमुटाव की चर्चाएं हैं। इसी बीच, भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने लालू यादव का वह बयान याद दिलाया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘झारखंड उनकी लाश पर बनेगा।’

रांची, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में टिकटों के झगड़े के बाद झारखंड में सत्तारूढ़ जेएमएम और गठबंधन में सहयोगी राजद के बीच मनमुटाव की चर्चाएं हैं। इसी बीच, भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने लालू यादव का वह बयान याद दिलाया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘झारखंड उनकी लाश पर बनेगा।’

रांची में मीडिया से बातचीत में केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, “राज्य में महागठबंधन की सरकार चल रही है। आपस में क्या है, यह कह नहीं सकते, लेकिन अब निर्णय इन्हें (जेएमएम) को करना है। ‘मेरी लाश पर झारखंड बनेगा’ कहने वाले लालू यादव स्वस्थ हैं और सक्रिय राजनीति में हैं, भले ही बेल पर हैं, लेकिन झारखंड की जनता भूली नहीं है।”

संजय सेठ ने बुधवार को रांची के अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया और छठ घाटों पर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) के छठ घाटों का निरीक्षण कर यहां चल रही तैयारियों का अवलोकन किया। इसके अलावा, मत्स्य अनुसंधान केंद्र और शालीमार छठ घाट का भी निरीक्षण किया गया। नामकुम स्थित हाई टेंशन कोऑपरेटिव कॉलोनी व तेतरी टोली में स्थित छठ घाटों की तैयारियों का भी मुआयना किया।

उन्होंने कहा, “सुबह से ही हम रांची के सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं, क्योंकि छठ लोकआस्था का बहुत महत्वपूर्ण पर्व है। यह हमेशा आशीर्वाद लेकर आता है और इसका पारंपरिक महत्व है। इस साल छठ को लेकर उत्साह और भी ज्यादा है क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'प्रकाशोत्सव' के दौरान इसे वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने का प्रयास किया।”

इस बीच, दीपावली पर देशवासियों के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र को लेकर संजय सेठ ने कहा, “प्रधानमंत्री की ओर से एक बहुत ही विचारशील पत्र आया है और देश के 140 करोड़ नागरिक उनके पीछे मजबूती से खड़े हैं।”

इससे पहले, उन्होंने नामकुम में स्थित ईएसआईसी अस्पताल में ओपीडी सेवा का उद्घाटन किया। इस मौके पर संजय सेठ ने रांची की जनता को दिए गए इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि अब रांची क्षेत्र के लोगों को पहले से और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने बुधवार सुबह रांची आवास पर कार्यकर्ताओं-नागरिकों से मुलाकात और संवाद किया। उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए सकारात्मक कार्यवाही की बात कही। इसके साथ ही, केंद्रीय राज्य मंत्री ने कई समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Oct 2025 9:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story