बिहार चुनाव में तीर भी निशाने पर लगेगा और कमल भी खिलेगा एसपी सिंह बघेल

बिहार चुनाव में तीर भी निशाने पर लगेगा और कमल भी खिलेगा  एसपी सिंह बघेल
बिहार चुनाव के मद्देजनर विपक्षी महागठबंधन ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा कर दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने गुरुवार को विपक्ष पर निशाना साधा और एनडीए के जीत का दावा किया।

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार चुनाव के मद्देजनर विपक्षी महागठबंधन ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा कर दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने गुरुवार को विपक्ष पर निशाना साधा और एनडीए के जीत का दावा किया।

बिहार में महागठबंध ने विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और विकासशील इंसाफ पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश साहनी को उपमुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है। एस.पी. सिंह बघेल ने आईएएनएस से बात करते हुए महागठबंधन के इस फैसले पर बिल्कुल भी हैरानी नहीं जताई। उन्होंने कहा, "यह लोगों के लिए एक ब्रेकिंग न्यूज हो सकती है, लेकिन हम राजनीतिक लोगों के लिए यह सिर्फ एक न्यूज है। आरजेडी एक बड़ी पार्टी है, ऐसे में अगर मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करना था, तो उसे आरजेडी से ही घोषित करना था।"

बिहार में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं की रैली पर बोलते हुए बघेल ने कहा, "मैं भी बिहार में जाकर आया हूं। वहां पर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं, पीएम मोदी का व्यक्तित्व और नेतृत्व, राज्य सरकार की योजनाएं और भाजपा और राजद के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत से निश्चित तौर पर राज्य में एनडीए की जीत होगी। इस चुनाव में तीर भी निशाने पर लगेगा और कमल भी जीतेगा।"

महिला वोटर्स को लेकर बघेल ने कहा, "बिहार की बहनें शुरू से नीतीश कुमार को पसंद करती हैं। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को ध्यान में रखकर काफी काम किया। वहीं, किसी भी राज्य में महिलाओं के अधिकतर वोट भाजपा को ही जाते हैं क्योंकि मुफ्त राशन, सिलेंडर, शौचालय, आवास और कई तरह की पेंशन की योजनाओं से उन्हें राहत मिली है। जब केंद्र सरकार ने गरीब महिलाओं को घर, शौचालय, मुफ्त अनाज और सिलेंडर जैसी मूलभूत सुविधाएं दी, तो उन्हें भी समझ आता है कि सरकार ने हमारा घर चलाना आसान किया है।"

बता दें कि बिहार की 243 सीटों के लिए दो चरणों, 6 और 11 नवंबर, को मतदान है। वहीं, 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Oct 2025 11:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story