प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे कर्पूरी ग्राम, जननायक कर्पूरी ठाकुर को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे कर्पूरी ग्राम, जननायक कर्पूरी ठाकुर को किया नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार की एकदिवसीय यात्रा पर पहुंचे। पीएम मोदी समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

समस्तीपुर, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार की एकदिवसीय यात्रा पर पहुंचे। पीएम मोदी समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कर्पूरी के पुत्र रामनाथ ठाकुर भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के परिजनों से बातचीत की और उनकी एक-एक चीजों को देखा और समझा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कलाकारों से भी बातचीत की।

उल्लेखनीय है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ही कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत 'भारत रत्न' दिया। कर्पूरी ठाकुर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रमुख समाजवादी नेता थे। वे सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए स्मरणीय हैं। कर्पूरी ठाकुर की आरक्षण और सामाजिक कल्याण संबंधी नीतियों का बिहार पर स्थायी प्रभाव रहा है।

कर्पूरी ठाकुर एक स्वतंत्रता सेनानी, दूरदर्शी राजनेता तथा किसानों, महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों के हितैषी थे। जनहित के कार्यों के कारण जनमानस उन्हें 'जननायक' कहकर पुकारती है। उनका जीवन लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने और भारत के संविधान में निहित स्वतंत्रता, समानता और भ्रातृत्व के सिद्धांतों को व्यवहार में उतारने के अथक प्रयास की मिसाल है।

कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार के दरभंगा (समस्तीपुर) जिले के पीतौंझिया (अब कर्पूरी ग्राम) में सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक रूप से पिछड़े परिवार में हुआ।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को बिहार में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं। उनकी पहली सभा समस्तीपुर के पुलिस लाइन मैदान, दुधपुरा में होगी और दूसरी सभा बेगूसराय के उलाव हवाई अड्डा मैदान में होगी। जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंच चुके हैं।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों (6 और 11 नवंबर) में होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएपी

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Oct 2025 12:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story