भारत की एनर्जी ट्रांजिशन की यात्रा किसानों की समृद्धि का मार्ग बन रही हरदीप सिंह पुरी
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भारत की एनर्जी ट्रांजिशन की यात्रा न केवल हरित ईंधन की ओर बढ़ रही है बल्कि यह किसानों की समृद्धि का मार्ग भी बन रही है।
केंद्रीय मंत्री पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संसद टीवी की बंबू किसानों से हुई बातचीत का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "भारत की एनर्जी ट्रांजिशन की यात्रा किसानों की आय भी बढ़ा रही है।"
उन्होंने बताया कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की कड़ी में असम के गोलाघाट में स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी में 2जी बायो इथेनॉल प्लांट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया आकार दे रहा है। यह प्लांट पूरे नार्थ ईस्ट के किसानों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है।
उन्होंने आगे लिखा, "संसद टीवी की बंबू किसानों से हुई यह बातचीत उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को बयां कर रही है।"
नुमालीगढ़ में 2जी इथेनॉल रिफाइनरियां पराली और बांस जैसे कृषि अवशेषों को इथेनॉल में बदलने का काम कर रही हैं, जिससे क्लीन एनर्जी, प्रदूषण नियंत्रण और किसानों की आय दोनों के लिए एक लाभकारी समाधान उपलब्ध हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में असम के बंबू किसान संसद टीवी को बताते नजर आते हैं कि पहले बांस का इस्तेमाल घर बनाने और सब्जियों की क्यारियों की बाउंड्री बनाने के लिए होता था, जिससे उनकी उतनी आय नहीं हो पाती थी। वहीं अब बांस का इस्तेमाल रिफाइनरी में हो रहा है, जिससे उनकी आय बढ़ी है।
इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा था कि ऊर्जा के क्षेत्र में भी भारत सुधार की गति बढ़ा रहा है।
उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "एनर्जी ट्रांजिशन की इस यात्रा में हमारी इंडस्ट्री और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का दायित्व भी बढ़ रहा है। हरित भविष्य और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत के कदम में बहुत बड़ी भूमिका देश के अन्नदाता किसानों की है। आज मक्का, गन्ना आदि उगाने वाला किसान हो या बम्बू किसान, ऊर्जादाता बने हर किसान की आय में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   25 Oct 2025 5:33 PM IST












