दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप बीएसएफ के रवि कुमार ने शॉटपुट में जीता रजत पदक

दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप बीएसएफ के रवि कुमार ने शॉटपुट में जीता रजत पदक
रांची में चल रहे दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप के दूसरे दिन बीएसएफ के कांस्टेबल रवि कुमार ने देश के लिए रजत पदक जीता। अपनी उपलब्धि से रवि ने बीएसएफ का नाम भी खेलों की दुनिया में प्रतिष्ठित किया है।

रांची, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। रांची में चल रहे दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप के दूसरे दिन बीएसएफ के कांस्टेबल रवि कुमार ने देश के लिए रजत पदक जीता। अपनी उपलब्धि से रवि ने बीएसएफ का नाम भी खेलों की दुनिया में प्रतिष्ठित किया है।

रवि कुमार ने शॉटपुट में रजत पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर बीएसएफ की तरफ से भी प्रसन्नता व्यक्त की गई।

बीएसएफ के डीजी रवि कुमार की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उनके योगदान को देश और सीमा सुरक्षा बल के लिए अहम बताया। उन्होंने रवि कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना की।

शनिवार रांची में चल रही चौथी दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का दूसरा दिन है। एथलीट 12 विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं में 36 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। भारत ने रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के पहले दिन पांच स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया।

मेजबान टीम ने पहले दिन नौ श्रेणियों में पांच स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे। पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में, देश के प्रिंस कुमार ने 14:22.17 सेकंड का समय निकालकर चैंपियनशिप का पहला स्वर्ण पदक जीता। प्रिंस ने श्रीलंका के वक्षण विक्नाराज को पछाड़ दिया, जिन्होंने रजत पदक जीता। महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में, संजना सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनकी हमवतन सीमा ने रजत पदक जीता। इस तरह भारत इस स्पर्धा में पहले-दूसरे स्थान पर रहा।

पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा में समरदीप सिंह गिल ने 19.59 मीटर की दूरी तय करके स्वर्ण पदक जीता। श्रीलंका के मिथुनराज ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं की शॉटपुट स्पर्धा में भारत की योगिता ने स्वर्ण और शिक्षा ने रजत पदक जीता। पूर्वा सावंत ने महिलाओं की ट्रिपल जंप में रजत पदक जीता। 4x400 मीटर मिश्रित रिले दौड़ में भी भारतीय धावकों ने स्वर्ण पदक जीता।

24 अक्टूबर से रांची में खेली जा रही दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप 27 अक्टूबर 2025 तक खेली जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Oct 2025 5:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story