केरल इडुक्की में भूस्खलन, बाल-बाल बची महिला, पति की मौत

केरल   इडुक्की में भूस्खलन, बाल-बाल बची महिला, पति की मौत
केरल के इडुक्की जिले के आदिमाली इलाके के कूंबनपारा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात भूस्खलन हुआ। इस हादसे में एक दंपति मलबे के नीचे दब गए। राहत की बात यह रही कि महिला (जिसका नाम संध्या था) को कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया, जबकि उनके पति बीजू का शव मलबे से बरामद हुआ। हादसा देर रात करीब 3 बजे हुआ जब दंपति अपने घर पर कुछ जरूरी दस्तावेज लेने पहुंचे थे।

इडुक्की, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल के इडुक्की जिले के आदिमाली इलाके के कूंबनपारा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात भूस्खलन हुआ। इस हादसे में एक दंपति मलबे के नीचे दब गए। राहत की बात यह रही कि महिला (जिसका नाम संध्या था) को कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया, जबकि उनके पति बीजू का शव मलबे से बरामद हुआ। हादसा देर रात करीब 3 बजे हुआ जब दंपति अपने घर पर कुछ जरूरी दस्तावेज लेने पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक, पिछले दो दिनों से इस इलाके में भूस्खलन का खतरा बना हुआ था। प्रशासन ने पहले ही एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया था। लेकिन बीजू और संध्या अपने घर कुछ जरूरी कागजात लेने लौटे थे, तभी अचानक पहाड़ी से मलबा गिरा और उनका घर पूरी तरह ढह गया। भारी बारिश और फिसलन के कारण राहत कार्य में मुश्किलें आईं, लेकिन पुलिस, फायर फोर्स और स्थानीय लोग पूरी रात बचाव कार्य में जुटे रहे।

संध्या को सुबह करीब तीन बजे मलबे से बाहर निकाला गया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं, बीजू का शव कुछ घंटे बाद बरामद हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि संध्या की हालत अब स्थिर है। मंत्री रोशी ऑगस्टिन भी सुबह अस्पताल पहुंचे और घायल महिला का हेल्थ अपडेट लिया। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो कई जानें जा सकती थीं।

जानकारी के अनुसार, इस भूस्खलन में करीब 5 से 6 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लेकिन पहले से की गई सावधानी के चलते अधिकांश लोग सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर दो दिन पहले लोगों को वहां से नहीं हटाया गया होता, तो मौतों का आंकड़ा बहुत बड़ा हो सकता था।

दंपति के परिवार के बारे में बताया गया है कि उनकी बेटी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है, जबकि उनकी बेटी की मौत करीब एक साल पहले कैंसर से हो गई थी। वह नर्सिंग का कोर्स कर रही थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मौके पर दर्जनों अधिकारी और फायर फोर्स कर्मी राहत कार्य में लगे हैं। स्थानीय लोग भी पूरी मदद कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम की चेतावनी को गंभीरता से लें और खतरे वाले इलाकों में न जाएं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Oct 2025 9:19 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story