अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना 'घात ऐ राजा' जल्द होगा रिलीज

अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना घात ऐ राजा जल्द होगा रिलीज
भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता अंकुश राजा का नया गाना 'घात ऐ राजा' जल्द ही रिलीज होने वाला है। गायक ने रविवार को पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी।

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता अंकुश राजा का नया गाना 'घात ऐ राजा' जल्द ही रिलीज होने वाला है। गायक ने रविवार को पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ लिखा, "जल्द ही रिलीज होने वाला है नया गाना 'घात ऐ राजा,' अंकुश राजा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर!"

पोस्ट देखकर प्रशंसक गाने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

गाने की बात करें तो इसे अंकुश राजा ने अपनी आवाज में गाया है, जबकि बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। वहीं, कोरियोग्राफी का जिम्मा सन्नी सोनकर ने संभाला है। हालांकि, गाने की अन्य जानकारी अभी शेयर नहीं की गई है।

बिहार के सासाराम के रहने वाले अंकुश राजा ने करियर की शुरुआत साल 2009 से बाल गायक के रूप में की थी। उन्होंने 2019 में फिल्म मैं तेरा आशिक से अभिनय की दुनिया में कदम रखा और अपने भाई के साथ मिलकर भोजपुरी गाने रिलीज करते हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है और उनके गाने यूट्यूब पर काफी व्यूज पाते हैं।

हाल ही में अंकुश ने छठ पूजा से पहले गीत 'ओरी तर' रिलीज किया था, जिसे दर्शकों से बेहद सराहना मिली थी। गाने को महज पांच दिनों में 713,773 व्यूज मिल चुके थे। इस बात की जानकारी खुद अंकुश ने अपने आधिकारिक चैनल पर दी थी।

रिलीज के महज पांच दिनों में 'ओरी तर' ने यूट्यूब पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। गाने को अंकुश राजा, राज और नंदनी सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जिन्होंने छठ पूजा के भावों को सरल शब्दों में उकेरा है। संगीतकार गोविंद ओझा ने इसका संगीत तैयार किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Oct 2025 3:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story