यूपी सहारनपुर टायर ऑयल फैक्ट्री में लगी आग, हादसे में दो मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक टायर ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।

सहारनपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक टायर ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

घटना शेखपुरा कदीम क्षेत्र की बताई जा रही है।

सहारनपुर एसपी सिटी व्योम बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि शेखपुरा कदीम क्षेत्र में एक टायर की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया। यहां 7 मजदूरों का होना बताया गया था, जिसमें से 5 मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। 2 मजदूरों की मृत्यु हो गई है। इसकी गंभीरता से जांच की जाएगी।

हादसा उस समय हुआ, जब रोजाना की तरह मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। अचानक बॉयलर में तेज धमाका हुआ और चारों तरफ आग फैल गई। जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि बॉयलर में ज्यादा दबाव या तकनीकी खराबी के कारण यह धमाका हुआ।

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में यह घटना बॉयलर फटने से हुई है। बता दें कि 19 अक्टूबर को ही टायर से तेल निकालने वाली इस फैक्ट्री का उद्घाटन हुआ था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Oct 2025 11:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story