मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने दी छठ महापर्व की बधाई, बोले-सभी की मनोकामना पूरी हो

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने दी छठ महापर्व की बधाई, बोले-सभी की मनोकामना पूरी हो
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि ऐसा माना जाता है कि त्रेता युग में माता जानकी ने भगवान राम की लंबी आयु और कल्याण की प्रार्थना के लिए छठ पूजा की परंपरा शुरू की थी।

इंदौर, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि ऐसा माना जाता है कि त्रेता युग में माता जानकी ने भगवान राम की लंबी आयु और कल्याण की प्रार्थना के लिए छठ पूजा की परंपरा शुरू की थी।

उन्होंने कहा कि इस त्योहार का महत्व हमारे लिए और भी अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि दिवाली के बाद जब दुनिया नया साल मनाती है, तो परिवार अपनी परंपराओं का सम्मान करने के लिए एक साथ आते हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज इंदौर में छठ पूजन व्रती माताओं-बहनों के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। छठी मइया और सूर्य देव से प्रार्थना है कि सभी माताओं-बहनों और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, और नई ऊर्जा का प्रकाश बना रहे। हमारी संस्कृति सूर्य आधारित संस्कृति है; जल से जीवन मिलता है। दोनों को मिलाने का प्रकृति का अनुपम महापर्व छठ पूजा है। श्रद्धालुओं को महापर्व की बधाई, भगवान सूर्य से प्रार्थना है कि आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि भगवान सूर्य की उपासना एवं लोक आस्था के पावन पर्व 'छठ पूजा' पर सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! यह दिव्य पर्व मानव और प्रकृति के बीच आस्था, कृतज्ञता तथा संतुलन का प्रतीक है। इस महापर्व के अवसर पर मैं छठी मइया से प्रार्थना करता हूं कि यह दिव्य पर्व सभी माताओं-बहनों और देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति लेकर आए। जय छठी मइया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि देशभर के अपने परिवारजनों को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की अनंत शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की हमारी परंपरा बहुत विशिष्ट है। सूर्यदेव की कृपा से सबका कल्याण हो, सबको जीवन में सुख-संपदा और सफलता की प्राप्ति हो, यही कामना है। जय छठी मइया!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! उमंग, उत्साह और उल्लास से भरा यह महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और समृद्धि का संचार करे। छठी मईया की कृपा सभी पर बनी रहे। जय छठी मईया!"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Oct 2025 9:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story