रात की गहरी नींद ही है सच्चा इलाज, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

रात की गहरी नींद ही है सच्चा इलाज, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
हम सभी जानते हैं कि अच्छी नींद का हमारे जीवन पर कितना गहरा असर होता है। अगर नींद पूरी न हो तो अगला दिन थकान, चिड़चिड़ापन और सुस्ती से भरा रहता है। लेकिन, जब नींद गहरी और संतुलित होती है तो शरीर और मन दोनों तरोताजा महसूस करते हैं। आयुर्वेद में भी ‘निद्रा’ को जीवन के तीन मुख्य स्तंभों में से एक माना गया है।

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। हम सभी जानते हैं कि अच्छी नींद का हमारे जीवन पर कितना गहरा असर होता है। अगर नींद पूरी न हो तो अगला दिन थकान, चिड़चिड़ापन और सुस्ती से भरा रहता है। लेकिन, जब नींद गहरी और संतुलित होती है तो शरीर और मन दोनों तरोताजा महसूस करते हैं। आयुर्वेद में भी ‘निद्रा’ को जीवन के तीन मुख्य स्तंभों में से एक माना गया है।

आयुर्वेद में निद्रा को रात्रौ स्वाभाविकी कहा गया है। रात में ली गई प्राकृतिक नींद ही शरीर और मन के संतुलन के लिए आवश्यक है। जब हम समय पर सोते हैं और गहरी नींद लेते हैं, तो हमारा शरीर अपने आप को रिपेयर करता है। कोशिकाएं नई बनती हैं, मांसपेशियों को आराम मिलता है और मानसिक तनाव कम होता है। अच्छी नींद त्वचा की चमक बढ़ाती है, ऊर्जा को बनाए रखती है और आयु को भी बढ़ाती है।

आयुर्वेद की दिनचर्या में भी निद्रा को एक महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। कहा गया है कि जब हम अपनी दिनचर्या में नींद का सही संतुलन रखते हैं, तो शरीर का पाचन, हृदय, मस्तिष्क और इम्यून सिस्टम सभी बेहतर तरीके से काम करते हैं।

वहीं, देर रात तक जागना, असमय सोना या दिन में अधिक देर तक सोना यह सभी आदतें शरीर की प्राकृतिक लय को बिगाड़ देती हैं। इसलिए कहा गया है कि रात को शांत, आरामदायक माहौल बनाकर सोएं और दिन में अधिक नींद लेने से बचें।

नींद का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के 2-3 घंटे बाद का होता है। उस समय शरीर स्वाभाविक रूप से आराम की स्थिति में जाने लगता है। सोने से पहले मोबाइल, टीवी या तेज रोशनी से दूरी बनानी चाहिए ताकि मन शांत हो सके। हल्का संगीत, सुगंधित दीपक या ध्यान जैसी चीजें भी नींद को गहरा करने में मदद करती हैं।

आयुर्वेद में अच्छी नींद को सिर्फ आराम नहीं, एक चिकित्सा माना गया है। यह मन को स्थिर करती है, शरीर को ठीक करती है और आत्मा को शांति देती है। इसलिए कहा जाता है कि जब आप सही समय पर, सही ढंग से सोते हैं, तो न सिर्फ आपका शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि जीवन भी सुंदर और संतुलित बन जाता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Oct 2025 10:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story