बिहार में महागठबंधन सिर्फ विशेष समुदाय की करता है बात, जनता नहीं देगी मौका नायब सिंह सैनी

बिहार में महागठबंधन सिर्फ विशेष समुदाय की करता है बात, जनता नहीं देगी मौका नायब सिंह सैनी
बिहार विधानसभा चुनावों के चलते सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा महागठबंधन के लोग एक विशेष समुदाय के लिए काम करते हैं। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

पटना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनावों के चलते सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा महागठबंधन के लोग एक विशेष समुदाय के लिए काम करते हैं। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैंने बिहार की जनता से बात की है, फिर से यहां एनडीए की सरकार बनने जा रही है। लोग एनडीए के साथ खड़े हैं। महागठबंधन का घोषणापत्र देखकर लगता है कि ये लोग एक विशेष समुदाय के लिए यहां हैं। ये लोग कभी बिहार के हर समुदाय के लिए बात नहीं करते हैं। ये लोग चुनाव प्रचार करते हैं और वोट मांगते हैं, तो इनकी बातों में एक विशेष समुदाय की बात दिखती है।"

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस और महागठबंधन को नकारती चली आ रही है। अब बिहार की जनता भी इनकी बातों में आने वाली नहीं है। जब भी ये लोग आते हैं, भ्रष्टाचार को बढ़ाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 11 साल से बिहार को विकसित बिहार बनाने के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बिहार को मजबूत बना रहे हैं।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि नीतीश कुमार के राज में बिहार सुरक्षित हो गया है और लगातार लोगों की समस्या दूर की जा रही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के शासनकाल में बिहार में जंगलराज था। कोई आदमी दिन में भी बाहर नहीं निकल सकता था। लोग वह दौर अब वापस नहीं लाना चाहते हैं, इसलिए इन्हें जनता नकार रही है।

उन्होंने कहा कि आज भी अगर बिहार की जनता 2005 के पहले के समय को याद करती है तो डर जाती है। अब बिहार में न वह सरकार वापस आएगी न ही वह दौर वापस आने वाला है। उस समय बिहार का बजट भी कम था। जिस वजह से बिहार का विकास नहीं हो पा रहा था। इसमें भी जो बजट मिलता था, ये लोग अपने पास रख लेते थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है और बिहार के लोग भी विकास चाहते हैं। इसलिए बिहार के लोग अब फिर से जंगलराज के साथ नहीं जाने वाले हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Oct 2025 2:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story