पंजाब अवैध हथियार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में करते थे सप्लाई

पंजाब अवैध हथियार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में करते थे सप्लाई
पंजाब की एसएएस नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी कई राज्यों में हथियार सप्लाई करते थे।

एसएएस नगर, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब की एसएएस नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी कई राज्यों में हथियार सप्लाई करते थे।

पंजाब पुलिस ने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दानवीर, बंटी, सिकंदर शेख और कृष्ण कुमार उर्फ हैप्पी गुज्जर शामिल हैं। उनके पास से पांच पिस्तौल, दो वाहन और 2 लाख रुपए नकद बरामद किए गए।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि मुख्य आरोपी दानवीर हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सक्रिय पपला गुज्जर गिरोह का सहयोगी है। वह बंटी के साथ मिलकर हैप्पी गुज्जर और सिकंदर शेख को हथियार सप्लाई करने के लिए आया था।

पुलिस थाना सदर खरड़ में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है, ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्य और उसके नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। पंजाब पुलिस संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखे हुए है ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से पंजाब में हथियारों की तस्करी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। पुलिस अब डिजिटल ट्रांजेक्शन, फोन कॉल रिकॉर्ड और सूचनादाताओं की मदद से नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है।

इसी क्रम में पंजाब की जालंधर पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के तीन बदमाशों से 6 और पिस्तौल (.32 बोर) बरामद की थीं। इससे इस मामले में कुल बरामद पिस्तौल की संख्या 8 हो गई थी। इससे पहले भी दो पिस्तौल जब्त की जा चुकी थीं।

पंजाब पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनकरण सिंह देओल, सिमरनजीत सिंह और जयवीर सिंह के रूप में हुई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये तीनों गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के निकट सहयोगी थे। इन्हें पिस्टल की खेप मध्य प्रदेश से मिली थी। पुलिस का मानना है कि ये आरोपी पंजाब के विभिन्न आपराधिक गिरोहों को हथियार सप्लाई करने का काम कर रहे थे।

पिछले कुछ महीनों में पंजाब पुलिस ने कई ऐसे ऑपरेशन चलाए हैं, जिनमें अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को पकड़ा गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Oct 2025 6:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story