झारखंडः घाटशिला उपचुनाव से पहले भाजपा के कई नेता झामुमो में हुए शामिल

झारखंडः घाटशिला उपचुनाव से पहले भाजपा के कई नेता झामुमो में हुए शामिल
झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूर्वी सिंहभूम जिले में झटका लगा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया। इन नेताओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

जमशेदपुर, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूर्वी सिंहभूम जिले में झटका लगा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया। इन नेताओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

झामुमो में शामिल होने वालों में जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्वी सिंहभूम भाजपा जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चक्रवर्ती, घाटशिला मंडल अध्यक्ष कौशिक सिन्हा, मुसाबनी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषार पात्रो, भाजपा के मीडिया प्रभारी सुरेश महली और जमशेदपुर के जंबू अखाड़ा अध्यक्ष बंटी सिंह प्रमुख हैं। इनके साथ कई स्थानीय कार्यकर्ता भी झामुमो में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि इनके अनुभव और सक्रियता से झामुमो संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार जनता के भरोसे और विकास की नीतियों पर कायम है और नए साथियों के जुड़ने से यह प्रतिबद्धता और सशक्त होगी।

कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी और जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू भी उपस्थित रहे। भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में निष्ठा व्यक्त की।

उधर, भाजपा ने इनमें से चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने का ऐलान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र में कहा गया है कि घाटशिला उपचुनाव प्रचार के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर पूर्वी सिंहभूम के पांच नेताओं सौरभ चक्रवर्ती, पंकज सिन्हा, तुषारकांत, सुरेश महली और कौशिक कुमार को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Oct 2025 6:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story