भोजपुरी सुपरस्टार अंकुश का गाना 'घात ऐ राजा' हुआ रिलीज

भोजपुरी सुपरस्टार अंकुश का गाना घात ऐ राजा हुआ रिलीज
भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता अंकुश राजा का नया गाना 'घात ऐ राजा' शुक्रवार को रिलीज हो गया।

मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता अंकुश राजा का नया गाना 'घात ऐ राजा' शुक्रवार को रिलीज हो गया।

इस बात की जानकारी अंकुश ने इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने लिखा, "गाना 'घात ऐ राजा' अंकुश राजा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है।"

पोस्ट देखकर प्रशंसक गाने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

गाने की बात करें तो इसे अंकुश राजा ने अपनी आवाज में गाया है, जबकि बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। वहीं, कोरियोग्राफी का जिम्मा सन्नी सोनकर ने संभाला है।

गाने की बात करें तो इसमें अंकुश और मुख्य अभिनेत्री गौरी सुभा हैं। वीडियो की शुरुआत में अंकुश एक लड़की से बात करते हैं, जिसे देखकर गाने की लीड एक्ट्रेस आती है और फिर अंकुश से लड़ती है। इसके बाद दोनों की तीखी नोक-झोंक शुरू होती है।

रिलीज होते ही गाना प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अंकुश भैया का स्वैग लाजवाब।" दूसरे यूजर ने लिखा, "जबरदस्त सॉन्ग।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "गजब भैया।"

बिहार के सासाराम के रहने वाले अंकुश राजा ने करियर की शुरुआत साल 2009 से बाल गायक के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने कई मशहूर गाने दिए, जिनमें भोला के भक्त, मेला में घूमा द, और हर हर शंभू शिव से का मंगलू शामिल हैं। अभी हाल ही में अंकुश ने छठ से पहले 'ओरी तर' रिलीज किया था, जिसे दर्शकों ने पसंद किया था।

अंकुश ने अभिनय की दुनिया में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने 2019 में फिल्म 'मैं तेरा आशिक' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा और अपने भाई के साथ मिलकर भोजपुरी गाने रिलीज करते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 Oct 2025 6:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story