दिल्ली से पंजाब के फिरोजपुर तक चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन, शेड्यूल जारी
नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पंजाब के फिरोजपुर के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल जारी हो गया है। यह वंदे भारत फिरोजपुर कैंट से बठिंडा-पटियाला होते हुए दिल्ली के बीच संचालित की जाएगी, जिससे समय की बचत होगी और यात्रियों का सफर आरामदायक होगा।
इस अवसर पर केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देना चाहता हूं। दिल्ली से फिरोजपुर के बीच 7 नवंबर से वंदे भारत ट्रेन शुरू होगी। इसके लिए पंजाब की जनता को भी बधाई देना चाहता हूं।
फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जाने वाली ट्रेन सुबह 7:55 बजे फिरोजपुर कैंट से चलेगी और दोपहर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। प्रमुख स्टेशनों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फरीदकोट पर 8:23 बजे पहुंची और 8:25 बजे प्रस्थान करेगी, ये ट्रेन बटिंडा पर 9:10 बजे आगमन और 9:15 बजे प्रस्थान, धुरी स्टेशन पर 10:26 बजे आगमन और 10:28 बजे प्रस्थान, पटियाला पर 11:05 बजे आगमन और 11:07 बजे प्रस्थान, अंबाला कैंट पर 11:58 बजे आगमन और 12:00 बजे प्रस्थान, कुरुक्षेत्र पर 12:28 बजे आगमन और 12:30 बजे प्रस्थान व पानीपत पर 13:05 बजे आगमन और 13:07 बजे प्रस्थान करेगी।
दूसरी ओर, दिल्ली से फिरोजपुर कैंट जाने वाली ट्रेन शाम 4 बजे रवाना होकर रात 10:35 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। पानीपत पर 5:00 बजे आगमन और 5:02 बजे प्रस्थान, कुरुक्षेत्र पर 5:17 बजे आगमन और 5:42 बजे प्रस्थान, अंबाला कैंट पर 6:30 बजे आगमन और 6:32 बजे प्रस्थान, पटियाला पर 7:13 बजे आगमन, धुरी पर 7:56 बजे आगमन, वटिंडा पर 9:15 बजे आगमन और 9:20 बजे प्रस्थान व फरीदकोट पर 10:03 बजे आगमन और 10:05 बजे आखिरी स्टेशन फिरोजपुर कैंट के लिए प्रस्थान करेगी।
दिल्ली-फिरोजपुर के बीच बुधवार के दिन को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन वंदे भारत ट्रेन चलेगी। दिल्ली-फिरोजपुर के बीच 486 किलोमीटर का यह सफर मात्र 6 घंटे 40 मिनट में पूरा होगा।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 Nov 2025 5:49 PM IST












