शी चिनफिंग ने मिस्र के राष्ट्रपति को बधाई संदेश भेजा

शी चिनफिंग ने मिस्र के राष्ट्रपति को बधाई संदेश भेजा
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 1 नवंबर को ग्रैंड मिस्र संग्रहालय के खुलने पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी को बधाई संदेश भेजा।

बीजिंग, 2 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 1 नवंबर को ग्रैंड मिस्र संग्रहालय के खुलने पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी को बधाई संदेश भेजा।

इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि ग्रैंड मिस्र संग्रहालय के खुलने के अवसर पर मैं राष्ट्रपति सीसी और मिस्र के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। विश्वास है कि ग्रैंड मिस्र संग्रहालय मिस्र के सांस्कृतिक इतिहास में मजबूत व रंगीन छाप छोड़ेगा और प्राचीन मिस्र की सभ्यता की रक्षा व विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और मिस्र के बीच मित्रता का लंबा इतिहास है। हाल के वर्षों में चीन-मिस्र व्यापक रणनीतिक साझेदारी का तेज विकास हो रहा है। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान विविध है। चीन के शांगहाई संग्रहालय में प्राचीन मिस्र सभ्यता प्रदर्शनी का सफल आयोजन हुआ।

चीन और मिस्र की संयुक्त पुरातात्विक टीम साक्कारा पिरामिड के तल पर रहस्यमय प्राचीन मिस्र की सभ्यता की खोज कर रही है। खुशी की बात है कि दो प्राचीन सभ्यताएं एक ही दिशा में बढ़ रही हैं और दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता बढ़ रही है।

अब दुनिया में सदी का अभूतपूर्व परिवर्तन तेजी से हो रहा है। प्राचीन सभ्यता वाले देश होने के नाते चीन और मिस्र को लगातार सभ्यताओं के बीच पारस्परिक सीख बढ़ानी होगी, ताकि चीन-मिस्र व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विकास में नई उम्मीद जगने के साथ मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए सभ्यता की शक्ति को एकत्र किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Nov 2025 6:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story