बिहार चुनाव भाजपा सांसद मनोज तिवारी के निशाने पर तेजस्वी, बोले- 'जंगलराज का समय खत्म'
छपरा, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बड़े पुल, चौड़े राजमार्ग, एम्स और किसानों के खातों में सीधे पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है। अब लाभ पहले की तुलना में दोगुना हो गया है।
मनोज तिवारी ने महागठबंधन पर कहा कि 60 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी को कुछ नहीं दिया गया, जबकि मुकेश सहनी की पार्टी को उप-मुख्यमंत्री पद मिल रहा है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस तैयार नहीं है और अभी भी मुख्यमंत्री पद चाहती है, यही वजह है कि राजद और कांग्रेस के बीच तनाव चल रहा है।
अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर मनोज तिवारी ने कहा कि मोकामा की घटना बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। कानून अपना काम कर रहा है। मनोज तिवारी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि शनिवार को डुमराव में मेरे रोड शो पर हमला करवाया गया। राजद के 60 से 70 कट्टर समर्थकों ने हमारी गाड़ी पर हमला किया। वे लोग 'लालू-तेजस्वी जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे। क्या इसी से आप मुख्यमंत्री बनेंगे? आप पहले अपने लोगों को समझाइए।
उन्होंने कहा कि इस समय महागठबंधन की निराशा चरम पर है, जिसका उदाहरण डुमराव में देखने को मिला है। हम लोग कानून का पालन करने वाले हैं। एनडीए अपराध मुक्त शासन के लिए जाना जाता है।
लोकसभा नेता राहुल गांधी के बेगुसराय में एक तालाब में मछली पकड़ने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अच्छी बात है, मछली मरनी चाहिए।
इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में छपरा से राजद उम्मीदवार और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने निशाना साधा।
पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तिवारी ने कहा कि जो व्यक्ति राम मंदिर का विरोध कर रहा है, वह कभी किसी का नहीं हो सकता। महागठबंधन का असली स्वरूप उसके उम्मीदवारों की जुबान पर आने लगा है। जंगलराज की किसी भी तरह से तरफदारी करना यह बताता है कि ये लोग बिहार की कितनी सुरक्षा करेंगे। तेजस्वी यादव 'शहाबुद्दीन जिंदाबाद' कह रहे हैं और उनके नेता जंगलराज की जय कर रहे हैं।
तिवारी ने खेसारी लाल पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव लड़ रहे हो तो संभलकर बोलना चाहिए। बिहार की जनता एक-एक शब्द का अर्थ निकालती है।
मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार अब नई उड़ान के लिए तैयार है। खगड़िया में अपने रोड शो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बारिश हो रही थी, फिर भी सड़कों पर लोग जमे रहे। रोड शो चलता रहा। बिहार प्रतिष्ठा के साथ आगे बढ़ रहा है। बिहार के युवा और व्यापारी जिंदाबाद, अब उनके लिए एनडीए ही एकमात्र विकल्प है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 Nov 2025 9:02 PM IST












