सम्राट चौधरी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- जलेबी भी छानी, मछली भी पकड़ी

सम्राट चौधरी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- जलेबी भी छानी, मछली भी पकड़ी
बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा तालाब में मछली पकड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पटना, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा तालाब में मछली पकड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा बेगूसराय में तालाब में मछली पकड़ने पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यही तो देश चाहता है कि गांधी परिवार कुछ काम करे।

उन्होंने कहा कि 78 साल में गांधी परिवार ने केवल लूटने का ही काम किया है। अब प्रधानमंत्री मोदी के डर से जलेबी भी छाननी पड़ी और मछली भी पकड़नी पड़ी।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को पहले से पता है कि लालू यादव ने पहले महिला बिल फाड़ा था। आज महिलाओं के उद्योग लगाने के लिए जो राशि दी जा रही है, वे उसका भी विरोध कर रहे हैं।

इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन द्वारा जारी किए गए साझा चुनावी घोषणा पत्र पर सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि घोषणा पत्र से ही लालू यादव गायब हो गए हैं। उन्हें कोई जगह ही नहीं दी गई है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष को जनता विलेन माने तो उस पार्टी का क्या ही होगा। पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को जनता विलेन मानती थी। अब राष्ट्रीय जनता दल और तेजस्वी यादव ही उन्हें विलेन मान रहे हैं। उन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कोई जगह ही नहीं दी है।

सम्राट चौधरी ने राजद और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा कहां होता है कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही घोषणा पत्र में जगह न मिले। ऐसा लगता है कि अब महागठबंधन ध्यान नहीं दे रहा है।

लगभग डेढ़ करोड़ महिलाओं को 10,000 रुपए वितरित करने की सरकार की योजना की राष्ट्रीय जनता दल द्वारा की गई आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए चौधरी ने राजद पर 'महिला विरोधी' होने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि यह उनके डीएनए में है। संसद में महिला आरक्षण विधेयक को फाड़ने के पीछे लालू यादव का हाथ था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वह विधेयक आखिरकार पारित हो गया। सीएम नीतीश कुमार ने अपनी ओर से पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। बिहार की जनता जानती है कि महिला सशक्तिकरण का सच्चा समर्थन कौन करता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Nov 2025 9:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story