विश्व चैंपियन भारतीय टीम का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ स्वागत

विश्व चैंपियन भारतीय टीम का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ स्वागत
रविवार को महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया।

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। रविवार को महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। टीम के लिए एक रंग की गाड़िया विशेष रूप से मंगाई गई थी, जो विशेष विमान के आगे चल रही थीं। सबसे आगे की गाड़ी पर तिरंगा लहरा रहा था। भारतीय टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने केक काटा। उनके आस-पास टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के साथ एयरपोर्ट के अधिकारी मौजूद थे। सभी खिलाड़ियों का बुके देकर स्वागत किया गया।

विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और इनाम राशि मिलने का दौर जारी है। खिताब जीतने के ठीक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के मुख्यमंत्रियों, पूर्व क्रिकेटरों और समाज के हर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी। राज्य सरकारें विश्व कप की टीम में शामिल अपने खिलाड़ियों के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा कर रही हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य की खिलाड़ी क्रांति गौड़ के लिए 1 करोड़ की इनामी राशि की घोषणा की है।

महिला विश्व कप का फाइनल 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 298 रन बनाए थे। शेफाली वर्मा ने 87 और दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका 45.3 ओवर में 246 पर सिमट गई और 52 रन से खिताबी मुकाबला हार गई। दीप्ति शर्मा ने 5 और शेफाली वर्मा ने 2 विकेट लिए।

शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच और दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया था। दीप्ति ने टूर्नामेंट में 22 विकेट लेने के साथ 215 रन बनाए थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Nov 2025 8:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story