ओडिशा सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने 'अनोखी नौका' से रचा इतिहास, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
भुवनेश्वर, 4 नवंबर (आईएएनएस)। ओडिशा के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट और पद्मश्री से सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने बालीयात्रा 2025 के अवसर पर नारियल और रेत से बनी दुनिया की सबसे बड़ी रेत कलाकृति तैयार कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
यह कलाकृति पारंपरिक नाव के आकार में बनाई गई है, जिसका आकार 50 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा है। इसे सुदर्शन पटनायक ने डायन ग्रुप के सहयोग से महज छह घंटे में तैयार किया।
इस अनोखी कलाकृति में 240 टन रेत, 12,000 नारियल और 1,100 दीयों का इस्तेमाल किया गया है। नारियल और दीयों से सजी यह कलाकृति न केवल कला का उत्कृष्ट नमूना है, बल्कि ओडिशा की समृद्ध समुद्री परंपरा और बालीयात्रा पर्व की सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत रूप में प्रदर्शित करती है।
सुदर्शन पटनायक ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि ओडिशा की ऐतिहासिक बालीयात्रा में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है जो 4 हजार सुपारी से कलाकृति बनाई है। बालीयात्रा में घूमने के लिए बहुत सारे लोग आते हैं। यह ओडिशा का सबसे बड़ा यात्रा होता है। यह लोगों के लिए नया और अनोखी कलाकृति है।
इससे पहले, सुदर्शन पटनायक ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में हराकर पहली बार आईसीसी वनडे महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम करने पर भारतीय टीम को बधाई देने के लिए बल्ले तथा गेंद की एक कलाकृति बनाई है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   4 Nov 2025 10:36 PM IST












