गुरु नानक जयंती अभिनेत्री निमृत कौर समेत इन सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक जयंती अभिनेत्री निमृत कौर समेत इन सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं
सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती पूरे देश में हर्षो-उल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस मौके पर मनोरंजन जगत के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को बधाई दी।

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती पूरे देश में हर्षो-उल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस मौके पर मनोरंजन जगत के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को बधाई दी।

अभिनेत्री निमृत कौर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरे और मेरे परिवार की तरफ से आप सभी को गुरु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। नाम जपो, कीर्तन करो।"

मशहूर लेखक मनोज मुंतशिर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सच में शक्ति है, सेवा में सुख, और हर इंसान के मन में वही एक प्रकाश जगमगाता है। परम पूज्य गुरुनानक देव जी के ये वचन मानवता का मार्ग सदा प्रशस्त करते रहेंगे। एक ओंकार सतनाम, सतनाम श्री वाहेगुरु।"

मशहूर निर्देशक अशोक ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा, "गुरु नानक जी का दिव्य प्रकाश हमारे मन को शांति और सद्भाव की ओर ले जाए। उन्होंने हमें सिखाया कि सच्चा विश्वास कर्मकांडों में नहीं, बल्कि प्रेम में निहित है। विभाजन में नहीं, बल्कि एकता में है। दुनिया में कोई भी व्यक्ति भ्रम में न रहे। गुरु के बिना कोई भी पार नहीं जा सकता है। उनका शाश्वत ज्ञान हमें विनम्रता से जीने, करुणा फैलाने और प्रत्येक आत्मा में ईश्वर को देखने के लिए प्रेरित करता है। दुनिया उनके संदेश के प्रति जागरूक हो। शांति वहीं से शुरू होती है, जहां अहंकार समाप्त होता है।"

अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सभी को गुरुनानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।"

अभिनेता अक्षय कुमार ने मोशन वीडियो पोस्ट करके लिखा, "गुरुनानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।"

अभिनेता अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "गुरु प्रकाश पर्व की लख-लख बधाईयां।"

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा, "गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं। वाहेगुरु सबको अच्छी सोच, मीठे बोल और सच्चे कर्म बख्शें।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Nov 2025 10:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story