अब ये लोग बिहार में 'वोट चोरी' करने की कोशिश कर रहे हैं राहुल गांधी

अब ये लोग बिहार में वोट चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं  राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को पूर्णिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए 'वोट चोरी' को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 'वोट चोरी' कर हरियाणा में चुनाव जीता है। मैंने ऐसे सबूत दिए हैं कि चुनाव आयोग और भाजपा कोई जवाब नहीं दे पा रही है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अब ये लोग बिहार में 'वोट चोरी' करने की कोशिश कर रहे हैं।

पूर्णिया, 6 नवंबर (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को पूर्णिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए 'वोट चोरी' को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 'वोट चोरी' कर हरियाणा में चुनाव जीता है। मैंने ऐसे सबूत दिए हैं कि चुनाव आयोग और भाजपा कोई जवाब नहीं दे पा रही है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अब ये लोग बिहार में 'वोट चोरी' करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में दो बूथ में एक महिला का चेहरा 200 बार आता है। एक और महिला है जिसका नाम 100 बार आता है। हजारों लोग यूपी में वोट करते हैं और वही लोग जाकर हरियाणा में वोट कर रहे हैं। ब्राजील की एक महिला ने हरियाणा में 22 वोट दिए हैं। भाजपा ने हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का चुनाव चोरी किया। लोकसभा का चुनाव भी चोरी किया। अब ये लोग बिहार में चुनाव चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बिहार से लाखों वोटरों के नाम हटाए गए हैं। ये लोग पूरा दम लगाकर वोट चोरी की कोशिश करेंगे। यहां के युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे यहां वोट चोरी रोकें।

उन्होंने आगे कहा कि 20 साल से नीतीश कुमार की सरकार है, लेकिन बिहार में लोगों को रोजगार नहीं मिलता है। बिहार के लोग अन्य प्रदेशों में मजदूरी करते नजर आएंगे। नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को मजदूर बना कर रखा है। बिहार के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली और मुंबई जाना पड़ता है, और शिक्षा के लिए बेंगलुरु जाना पड़ता है, जबकि मजदूरी के लिए मजदूरों को देश के सभी राज्यों में जाना पड़ता है।

राहुल गांधी ने कहा कि हम यह चाहते हैं कि यहां कारखाने लगे और फोन पर 'मेड इन बिहार' लिखा मिले, लेकिन सरकार यह नहीं चाहती। सरकार लोगों को बेरोजगार रखना चाहती है। हम इस स्थिति को बदलना चाहते हैं। महागठबंधन की सरकार यहां शिक्षा के बड़े संस्थान खोलना चाहती है, कारखाना लगाना चाहती है, अस्पताल की स्थिति में सुधार लाना चाहती है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के पेपर लीक का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार दिल्ली में बनी तो बिहार में बड़ी यूनिवर्सिटी खोलेगी, जहां विदेश के भी छात्र पढ़ने आएंगे और पर्यटन के लिए काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम लोग आपके पॉकेट में पैसा डालना चाहते हैं। उन्होंने रील्स को भी एक नशा बताया। उन्होंने कहा कि आज बिहार के युवाओं को रोजगार चाहिए। बिहार को एक बार फिर प्रगति करनी है, लेकिन यह सरकार यह नहीं कर सकती है।

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार नहीं चला रहे हैं, इनका रिमोट कंट्रोल केंद्र सरकार के पास है। बिहार मोहब्बत का प्रदेश है, यहां मोहब्बत की दुकान खोलनी है। महागठबंधन की सरकार सभी धर्मों और जातियों के लोगों की होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Nov 2025 3:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story