बिहार की जनता बदलाव के लिए वोट कर रही है हरीश रावत
नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच गुरुवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावा किया कि बिहार की जनता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए महागठबंधन के पक्ष में वोट दे रही है।
पूर्व सीएम ने कहा कि बिहार में अगली सरकार महागठबंधन की बनेगी।
राजधानी दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार देश को दिशा दिखाने वाला राज्य है। बिहार बदलाव के लिए वोट करने वाला है, बिहार परिवर्तन के लिए वोट करने वाला है और बिहार आज उत्पन्न हुई अनेक चुनौतियों का समाधान करने वाला है। लोकतंत्र के लिए जो आवश्यक है, इसे देखते हुए बिहार वोट करने जा रहा है।
पूर्व सीएम ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि राहुल-तेजस्वी के नेतृत्व में जनता वोट करेगी। इस बार बिहार में बदलाव देखने को मिलेगा और महागठबंधन की सरकार बनेगी।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने जेन-जी से उनके भविष्य को लेकर बयान दिया था। पूर्व सीएम ने कहा कि जेन-जी से कहना कि आप आइए और स्थिति को देखिए। स्थिति को देखते हुए सही कदम उठाएं, सही ताकतों को ताकत दीजिए। ये कहना अपराध नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा इतनी घबरा क्यों गई है? जेन-जी एक वास्तविकता का प्रतिनिधित्व करती हैं और वे उस वास्तविकता को नकार रहे हैं। वे बेरोजगारी की समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। जेनरेशन जेड के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन भाजपा उन चुनौतियों पर चुप है। वे केवल दो लोगों के कल्याण की परवाह कर रहे हैं। युवाओं के कल्याण के बारे में क्या सोचना है?
बता दें कि हरियाणा चुनाव को लेकर बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर चुनावों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया था। जेन-जी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि मैं चाहता हूं कि भारत के युवा इसे स्पष्ट रूप से समझें, क्योंकि यह आपके भविष्य के बारे में है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   6 Nov 2025 3:55 PM IST











