विभिन्न उद्योगों के सशक्तीकरण को गति दे रहा 'पेइतो प्लस' का एकीकरण और नवाचार

विभिन्न उद्योगों के सशक्तीकरण को गति दे रहा पेइतो प्लस का एकीकरण और नवाचार
वर्तमान में, चीन का पेइतो उत्पाद आधार लगातार मजबूत हो रहा है। इसके अनुप्रयोग क्षेत्र तेजी से विस्तारित हो रहे हैं। इसका औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र तेजी से पूर्ण होता जा रहा है।

बीजिंग, 7 नवंबर (आईएएनएस)। वर्तमान में, चीन का पेइतो उत्पाद आधार लगातार मजबूत हो रहा है। इसके अनुप्रयोग क्षेत्र तेजी से विस्तारित हो रहे हैं। इसका औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र तेजी से पूर्ण होता जा रहा है।

'पेइतो प्लस' एकीकृत नवाचार विभिन्न उद्योगों को तेजी से सशक्त बना रहा है और आर्थिक व सामाजिक विकास को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण इंजन बन रहा है।

यह जानकारी 6 नवंबर को च च्यांग प्रांत के ड छिंग में आयोजित दूसरे चीन सर्वेक्षण एवं मानचित्रण भौगोलिक सूचना सम्मेलन में मिली।

पेइतो प्रणाली और चीन का भौगोलिक सूचना उद्योग एक-दूसरे का समर्थन करते हैं और आपस में गहराई से एकीकृत हैं। पेइतो प्रणाली भौगोलिक सूचना उद्योग के लिए उच्च-सटीक स्थानिक-कालिक संदर्भ प्रदान करती है, जबकि भौगोलिक सूचना उद्योग पेइतो प्रौद्योगिकी के व्यापक अनुप्रयोग और औद्योगीकरण को बढ़ावा देता है।

दूसरे चीन सर्वेक्षण और मानचित्रण भौगोलिक सूचना सम्मेलन में जारी 'चीन भौगोलिक सूचना उद्योग विकास रिपोर्ट (2025)' के अनुसार, 2024 में, चीन के भौगोलिक सूचना उद्योग का कुल उत्पादन मूल्य 8 खरब 50 अरब युआन से अधिक हो गया, उद्योग में 2 लाख 40 हजार से अधिक कंपनियां कार्यरत हैं और उद्योग की विकास दर 4.8% तक पहुंच गई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Nov 2025 7:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story