गलत साबित होंगे एग्जिट पोल के नतीजे, बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार मृत्युंजय तिवारी

गलत साबित होंगे एग्जिट पोल के नतीजे, बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार मृत्युंजय तिवारी
बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों से भाजपा उत्साहित है, वहीं विपक्ष ने इन्हें सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कई चुनावों में एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं, इस चुनाव में भी ऐसा होगा।

पटना, 12 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों से भाजपा उत्साहित है, वहीं विपक्ष ने इन्हें सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कई चुनावों में एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं, इस चुनाव में भी ऐसा होगा।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है और अगली सरकार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनेगी।

बिहार चुनाव में मतदान संपन्न होने के बाद कई एग्जिट पोल में एनडीए सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि इस एग्जिट पोल को भी हम सिरे से खारिज करते हैं। यह गलत साबित होगा। 14 नवंबर को असली परिणाम आएगा। बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव और महागठबंधन के पक्ष में वोट दिया है। नीतीश कुमार की विदाई तय है और महागठबंधन की जीत पक्की है।

उन्होंने कहा कि जनता ने तेजस्वी यादव के राजतिलक की तैयारी कर दी है। इस बार महागठबंधन की सरकार ही बनेगी।

दिल्ली ब्लास्ट पर राजद प्रवक्ता ने कहा कि सरकार और जांच एजेंसियों की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ब्लास्ट किस कारण हुआ, किसकी लापरवाही या चूक हुई, यह घटना कैसे हुई, ब्लास्ट कैसे हुआ और कौन लोग जिम्मेदार हैं। जांच में यह सब सामने आना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

कहां चूक हुई, यह भी स्पष्ट होना चाहिए। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि दिल्ली और केंद्र में भाजपा की सरकार है। इस तरह की घटना के पीछे कौन लोग हैं, इसका जल्द खुलासा होना चाहिए।

कांग्रेस नेता शकील अहमद के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है, इस पर कांग्रेस पार्टी ही बता सकती है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण में 243 सीटों पर मतदान कराए गए। एग्जिट पोल में एनडीए की वापसी का अनुमान है। हालांकि यह बस अनुमान है। इसे परिणाम नहीं माना जा सकता है। विपक्ष भी इस थ्योरी के साथ चल रहा है। विपक्ष का मानना है कि एग्जिट पोल के रुझान 14 नवंबर को परिणाम में तब्दील नहीं होंगे, बल्कि परिणाम सभी को चौंकाएंगे और सरकार महागठबंधन की बनेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Nov 2025 12:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story