आर्यन खान के जन्मदिन पर अभिनेता रजत बेदी ने खास अंदाज में दी बधाई, बोले-तुम्हारे अंदर है वो जोश...
मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बुधवार को अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता रजत बेदी ने खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
रजत ने इंस्टाग्राम पर आर्यन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें एक चमकता हुआ सितारा बताया और उनकी नई शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
रजत ने इमोशनल होते हुए लिखा, "एक सितारा सिर्फ चमकने के लिए ही नहीं, बल्कि अंधेरे जीवन को रोशन करने के लिए हुआ है। जो अपने हर सपने को हकीकत में बदलने की ताकत रखता है।"
अभिनेता ने तारीफ करते हुए लिखा, "आर्यन तुम्हारे अंदर वो सोच, जोश और सच्चा दिल है, जो कुछ भी कर सकता है। आज तुम्हारा दिन है। जाओ इसे खुशियों से सजाओं, मोमबत्तियों से रोशन और प्यार से भर दो। तुम्हारी नई यात्रा अभी शुरू हुई है। जिंदगी का यह हिस्सा कहलाता है – खुशी। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।"
आर्यन ने हाल ही में 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। इस सीरीज में कई सेलेब्स देखने को मिले, जिनमें रजत बेदी, बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बांबा, मनोज बावा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुयाल और गौतमी कपूर जैसे सितारे शामिल हैं। इसमें सलमान खान, करण जौहर और रणवीर सिंह का कैमियो भी है।
इस सीरीज में रजत ने एक पूर्व सुपरस्टार का किरदार निभाया है, लेकिन दर्शकों के लिए उनका अभिनय में कमबैक बताया जा रहा है। सीरीज 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रही है। इसकी कहानी आर्यन खान, बिलाल और मानव चौहान ने लिखी है और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।
सीरीज काफी पसंद की गई तो इसे कई विवादों का सामना भी करना पड़ा था। रजत बेदी के पिता नरेंद्र बेदी, एक सफल फिल्म निर्माता थे, जबकि उनके दादा राजिंदर सिंह बेदी एक सम्मानित उर्दू लेखक थे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   12 Nov 2025 4:03 PM IST












