पंजाब धान खरीद में संगरूर और गोदामों तक फसल पहुंचाने में पटियाला नंबर वन

पंजाब धान खरीद में संगरूर और गोदामों तक फसल पहुंचाने में पटियाला नंबर वन
पंजाब में चल रहे धान खरीद सत्र में संगरूर जिला सबसे आगे रहा है। यहां सबसे ज्यादा धान मंडियों में पहुंचा और सबसे ज्यादा खरीद भी हुई। वहीं, खरीदे गए धान को गोदामों तक पहुंचाने यानी उठान में पटियाला जिला ने पहला स्थान हासिल किया है।

चंडीगढ़, 12 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब में चल रहे धान खरीद सत्र में संगरूर जिला सबसे आगे रहा है। यहां सबसे ज्यादा धान मंडियों में पहुंचा और सबसे ज्यादा खरीद भी हुई। वहीं, खरीदे गए धान को गोदामों तक पहुंचाने यानी उठान में पटियाला जिला ने पहला स्थान हासिल किया है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने किसानों, आढ़तियों और मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाया है। मंडियों में कोई परेशानी नहीं आई और खरीद बिना रुकावट के चल रही है।

11 नवंबर तक पंजाब की मंडियों में कुल 1 करोड़ 53 लाख 76 हजार 697 मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है। इसमें से 1 करोड़ 52 लाख 69 हजार 488 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। यानी पहुंचे धान का 99 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा खरीद लिया गया है। खरीदे गए धान में से 1 करोड़ 38 लाख 54 हजार 981 मीट्रिक टन गोदामों तक पहुंचा दिया गया है, जो 90 प्रतिशत से अधिक है।

संगरूर ने 13 लाख 30 हजार 792 मीट्रिक टन धान की आवक के साथ पहला स्थान हासिल किया। यहां 13 लाख 28 हजार 302 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। दूसरे नंबर पर बठिंडा रहा, जहां 13 लाख 3 हजार 454 मीट्रिक टन धान पहुंचा और 12 लाख 53 हजार 400 मीट्रिक टन खरीदा गया। तीसरे स्थान पर पटियाला रहा, जहां 11 लाख 20 हजार 786 मीट्रिक टन धान की आवक हुई और 11 लाख 20 हजार 772 मीट्रिक टन की खरीद हुई।

उठान यानी खरीदे गए धान को गोदाम तक पहुंचाने में पटियाला सबसे आगे रहा। यहां 10 लाख 87 हजार 806 मीट्रिक टन धान उठाया गया। संगरूर दूसरे स्थान पर रहा, जहां 10 लाख 83 हजार 766 मीट्रिक टन धान गोदाम पहुंचा। बठिंडा तीसरे नंबर पर रहा, जहां 10 लाख 70 हजार 364 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ।

पंजाब सरकार का कहना है कि यह सफलता किसानों और सभी हितधारकों के सहयोग से मिली है। खरीद सत्र अभी जारी है और बाकी धान को भी जल्द खरीदकर गोदाम भेज दिया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Nov 2025 8:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story