बिहार की जनता ने पीएम मोदी की योजना और नीतीश कुमार के सुशासन पर वोट किया भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर
नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बढ़त बनाए हुए है। इस बीच राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। भाजपा नेता एक बार फिर सरकार की वापसी की बात दोहरा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "बिहार की जनता सबसे ज्यादा जागरुक है। मैं बिहार में एक महीने रहा हूं। वहां का मतदाता देश के लिए वोट करता है। चंपारण से गांधी जी की अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति हो या फिर जेपी का आंदोलन हो। देश में बदलाव की शुरुआत बिहार से हुई है। वह चाणक्य की भूमि है।"
उन्होंने कहा, "बिहार के वोटर्स ने पीएम मोदी की योजनाओं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन को देखकर वोट किया है। वहां पर बिजली नहीं आती थी, सड़कें नहीं थी, अपहरण के उद्योग चलते थे। डकैती, हत्याएं, बलात्कार सामान्य बात थी। बेटियां छह बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकल पाती थी, उन्हें उठा लिया जाता था। जनता ने बिहार के जंगलराज से मुक्ति पाई है।"
उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने समाज के हर तबके के लिए जो योजनाएं लागू की हैं, उनको लेकर जनता के बीच उत्साह है। हमने ग्राउंड पर जो महसूस किया, उससे पता चला कि बिहार में पीएम मोदी का जलवा है। वहां पर रिकॉर्ड बनने जा रहा है। विपक्षी नेताओं की जमानते जब्त होगी।"
बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों, 6 नवंबर (121 विधानसभा सीट) और 11 नवंबर (122 विधानसभा सीट), मतदान संपन्न हुए थे। शुक्रवार को सभी सीटों के नतीजे आ रहे हैं। चुनाव आयोग के सुबह 10 बजे तक के रुझानों के मुताबकि, बिहार में जदयू सर्वाधिक 55 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा भाजपा 49, मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 28, लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) 14 , कांग्रेस 9 और 'हम' तीन सीट पर आगे चल रही है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   14 Nov 2025 10:11 AM IST












