बिहार चुनाव के रुझानों पर बोले कपिल मिश्रा- 'जेन जेड या महिला या वृद्ध, हर कोई पीएम मोदी के साथ'

बिहार चुनाव के रुझानों पर बोले कपिल मिश्रा- जेन जेड या महिला या वृद्ध, हर कोई पीएम मोदी के साथ
बिहार विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बहुमत के लिए आवश्यक 122 सीटों की संख्या को स्पष्ट रूप से पार करते हुए दिखाई दे रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती हुई नजर आ रही है। इसी बीच दिल्ली सरकार के मंत्री एवं कपिल मिश्रा ने इसे पीएम मोदी की जीत बताया।

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बहुमत के लिए आवश्यक 122 सीटों की संख्या को स्पष्ट रूप से पार करते हुए दिखाई दे रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती हुई नजर आ रही है। इसी बीच दिल्ली सरकार के मंत्री एवं कपिल मिश्रा ने इसे पीएम मोदी की जीत बताया।

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर बिहार की जीत को पीएम मोदी की जीत बताया और कहा कि जनता पीएम मोदी से सीधे कनेक्ट कर रही है। उन्होंने मोदी नीति, मोदी मैजिक और मोदी मंत्र की बात कही और दावा किया कि समाज का हर तबका पीएम मोदी के साथ है, चाहे जेन-जेड, महिला या वृद्ध हो।

कपिल मिश्रा ने लिखा, "ये जीत मोदी की जीत है। जनता से मोदी जी के सीधे कनेक्ट की जीत है। मोदी नीति की जीत है। मोदी मैजिक की जीत है। मोदी मंत्र की जीत है। जेन 'जेड' हो या महिला या वृद्ध, हर कोई मोदी के साथ है।"

इससे पहले एक अन्य पोस्ट में कपिल मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा, "जो देश के खिलाफ झूठ फैलाते हैं, समाज को झूठ बोलकर जातियों में बांटते हैं, सेना पर सवाल उठाते हैं, दुश्मन देश की भाषा बोलते हैं, चुनाव आयोग के खिलाफ झूठ बोलते हैं, ऐसे सभी खानदानी पप्पूओं को देशभक्त बिहार की जनता ने सबक सिखा दिया।"

चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बहुमत के लिए आवश्यक आंकड़े 122 को आसानी से पार करते हुए दिख रही है।

रुझानों में भाजपा ने बाकी सभी पार्टियों की तुलना में बढ़त बनाई हुई है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भाजपा सर्वाधिक 90 सीटों पर आगे है। दूसरे नंबर की पार्टी नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) है, जो 82 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 28 सीटों पर आगे चल रही है।

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 20 सीटों पर आगे चल रही है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी एवं बिहार में विपक्षी महागठबंधन का प्रमुख दल कांग्रेस मात्र 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा 'हम' (सेक्युलर) और एआईएमआईएम पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Nov 2025 2:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story