सिर्फ बिहार ही नहीं देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस की हालत खराब भाजपा सांसद महेश शर्मा

सिर्फ बिहार ही नहीं देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस की हालत खराब भाजपा सांसद महेश शर्मा
बिहार चुनाव में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को प्रचंड जीत मिली। वहीं, देश की मुख्य विपक्षी पार्टी एवं विपक्षी इंडिया ब्लॉक का प्रमुख सदस्य कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। शनिवार को नोएडा से भाजपा सांसद महेश शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

नोएडा, 15 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार चुनाव में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को प्रचंड जीत मिली। वहीं, देश की मुख्य विपक्षी पार्टी एवं विपक्षी इंडिया ब्लॉक का प्रमुख सदस्य कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। शनिवार को नोएडा से भाजपा सांसद महेश शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

भाजपा सांसद महेश शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "कांग्रेस की सिर्फ बिहार में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हालत खराब है। कितने राज्य ऐसे हैं, जहां पर कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। उनका कितने प्रतिशत वोट प्रतिशत है, कितने राज्यों में वोहबिल्कुल जीरो पर है। ऐसे में कांग्रेस की सिर्फ बिहार में हार नहीं है। आने वाले समय में यह हार और राज्यों में देखने को मिलेगी।"

उन्होंने कहा, "अब अन्य पार्टियां और कांग्रेस के सहयोगी दल भी यह मानने लगे हैं कि कांग्रेस के साथ जुड़कर कोई फायदा नहीं, बल्कि उल्टा नकारात्मक भाव और पैदा होता है। इसके इशारे आपने सभी जगहों पर देखा।"

इससे पहले महेश शर्मा ने बिहार की जीत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "विधानसभा चुनाव 2025 में बिहार की जनता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रखर मार्गदर्शन में एनडीए को अभूतपूर्व, ऐतिहासिक एवं प्रचंड जनादेश देने पर उनका हृदय से अभिनंदन करता हूं। बिहार की जनता ने पीएम मोदी के प्रखर नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जो ऐतिहासिक जनादेश दिया है, वास्तव में वह जनादेश बिहार के किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं वंचितों के सशक्तिकरण की बुलंद आवाज है। एक बार पुनः बिहार की जनता को हृदय से धन्यवाद एवं भाजपा सहित समूचे एनडीए दलों के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को नमन करता हूं।"

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे शुक्रवार को सामने आए। 243 विधानसभा सीटों वाले प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ रही। वहीं प्रदेश की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 25 सीटें मिली।

बता दें कि बिहार चुनाव के पहले चरण में, 6 नवंबर को, 121 सीटों के लिए वोटिंग हुई। दूसरे चरण में, 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को वोटिंग हुई। वहीं 14 नवंबर को नतीजे आए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Nov 2025 12:01 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story