शीत्सांग के पहले सौर तापीय विद्युत संयंत्र के ऊष्मा-अवशोषक टावर का शिखर-स्थापना पूरा

शीत्सांग के पहले सौर तापीय विद्युत संयंत्र के ऊष्मा-अवशोषक टावर का शिखर-स्थापना पूरा
शीत्सांग के नाछ्य्वी शहर की आंत्वो काउंटी के थुरो गांव में बन रही '100 मेगावाट सौर तापीय + 800 मेगावाट फोटोवोल्टिक' एकीकृत परियोजना ने एक अहम पड़ाव पार किया। परियोजना के मुख्य ढांचे, ऊष्मा-अवशोषक टावर, का शिखर-स्थापना कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया।

बीजिंग, 16 नवंबर (आईएएनएस)। शीत्सांग के नाछ्य्वी शहर की आंत्वो काउंटी के थुरो गांव में बन रही '100 मेगावाट सौर तापीय + 800 मेगावाट फोटोवोल्टिक' एकीकृत परियोजना ने एक अहम पड़ाव पार किया। परियोजना के मुख्य ढांचे, ऊष्मा-अवशोषक टावर, का शिखर-स्थापना कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया।

185 मीटर ऊंचा यह टावर समुद्र सतह से 4,650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। निर्माण कार्य 26 मार्च को शुरू हुआ था और 15 नवंबर को टावर का शिखर-स्थापना कार्य पूरा हुआ।

कुल 233 दिनों की अवधि में यह चरण पूरा कर परियोजना ने इस ऊंचाई पर सबसे कम समय में ऊष्मा-अवशोषण टावर निर्माण का रिकॉर्ड भी बना दिया।

टावर के आसपास लगभग 16,000 हेलियोस्टैट लगाए जा रहे हैं, जिनका कुल प्रकाश-संग्रहण क्षेत्र 8 लाख वर्ग मीटर से अधिक है। परियोजना अगले साल मार्च तक पूर्ण रूप से आकार लेगी, जबकि टावर के शीर्ष पर ऊष्मा-अवशोषक इकाई को अप्रैल में स्थापित करने की योजना है।

यह संयंत्र शीत्सांग की '14वीं पंचवर्षीय योजना' (2021–2025) में शामिल एक प्रमुख ऊर्जा परियोजना है। इसे अक्टूबर 2026 में संचालन में लाया जाना प्रस्तावित है।

सौर तापीय परियोजना शीत्सांग की पहली टावर आधारित सौर तापीय विद्युत परियोजना है और अपनी अत्यधिक ऊंचाई वाली भौगोलिक स्थिति के कारण यह दुनिया का सबसे ऊंचाई वाला टावर सौर तापीय विद्युत संयंत्र बन गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Nov 2025 5:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story