बिहार की जनता ने एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया उपेंद्र कुशवाहा

बिहार की जनता ने एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया उपेंद्र कुशवाहा
बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर आरएलएम अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने प्रतिक्रियाएं दीं। आरएलएम अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस जीत के लिए बिहार की जनता खासकर महिलाओं का आभार व्यक्त करता हूं। बिहार की जनता ने एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया है।

नई दिल्‍ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर आरएलएम अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने प्रतिक्रियाएं दीं। आरएलएम अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस जीत के लिए बिहार की जनता खासकर महिलाओं का आभार व्यक्त करता हूं। बिहार की जनता ने एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया है।

वहीं, बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि हमारे नेता काम करने में विश्वास रखते हैं, जबकि वे (विपक्ष) वोट आधारित राजनीति करते हैं। हमारे नेता केवल वोटों की नहीं, बल्कि मतदाताओं की परवाह करते हैं। बस यही अंतर है।

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काम देखा है, इसीलिए उन्हें वोट दिया। अब टीएमसी को समझ आ जाना चाहिए, क्योंकि उनके अपने सांसद भी भाजपा सरकार की तारीफ कर रहे हैं। हर कोई हमारी तारीफ करता है, टीएमसी को चिंतित होना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि यह आरामदायक शासन, आरामदायक वितरण और आरामदायक प्रशासन होगा। बिहारवासी धन्य हैं।

कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने कहा कि इस परिणाम में जो दिख रहा है, वह यह है कि ज्‍यादातर बढ़त सीएम नीतीश कुमार के पक्ष में गई। उन्होंने 41 से ज्‍यादा सीटें जीतीं, जो पिछली बार से ज्‍यादा है। एक मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनका आखिरी मौका हो सकता है, और मतदाताओं के एक बड़े हिस्से ने इस बात को ध्यान में रखा। चुनाव से ठीक पहले महिलाओं के खातों में 10,000 रुपए जमा किए जाने का निश्चित रूप से असर हुआ, इसमें कोई शक नहीं।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को संपन्‍न हुआ। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए गए। इस दौरान एनडीए ने 202 सीटों पर विजय पताका फहराया है। इसमें भाजपा को 89 और जदयू को 85 सीटें मिली हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने खराब प्रदर्शन करते हुए मात्र 6 सीटें ही जीत पाईं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Nov 2025 9:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story