बिहार पटना में मंगलवार को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक

बिहार पटना में मंगलवार को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। राज्य में सरकार गठन की कवायद के बीच भाजपा विधायक दल की यह बैठक काफी अहम होगी।

पटना, 17 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। राज्य में सरकार गठन की कवायद के बीच भाजपा विधायक दल की यह बैठक काफी अहम होगी।

जानकारी के अनुसार, भाजपा विधायक दल की मंगलवार सुबह 10 बजे बैठक होगी। यह बैठक पटना स्थित अटल सभागार में होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का ऐलान संभव है।

इससे पहले, बिहार में एनडीए की जीत पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य की जनता ने यह जनादेश दिया है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता की ओर से दिया गया जनादेश कांग्रेस-राजद गठबंधन के लिए आत्मचिंतन का विषय है। छठ मईया का मजाक उड़ाने वाले और इसे नौटंकी कहने वाले लोग आज खुद नौटंकी बन चुके हैं।

उन्होंने कहा, "यह जनादेश बिहारी संस्कृति और परंपराओं का अपमान करने वालों के खिलाफ है। भगवान भास्कर और छठ का उपहास करने वालों को अब इसके परिणाम भुगतने होंगे। राजद और कांग्रेस के युवराज, जिन्होंने भगवान भास्कर और छठी मईया का अपमान किया, आज उनकी शक्ति छिन्न हो गई। अब राजनीति चरित्र की होगी, चतुराई की नहीं।"

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजनीति में बिहारी लोगों और उनकी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान होना चाहिए, तभी सही मायने में बिहार का नेतृत्व किया जा सकता है।

राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के अपने परिवार पर आरोपों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "यह शक्ति, बेटियों, बहनों और माताओं का अपमान है। यह हमारी सनातन संस्कृति के सम्मान की बात है। जहां ऐसे आंसू बहते हैं, वहां न शांति होती है और न ही सुख। उसका विनाश और क्षय निश्चित है। जिस घर में पिता की बेटी का अपमान होता है, जहां पिता के बेटों को दरकिनार किया जाता है और जहां व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है, उसे जबरन राजनीति में घसीटा जाना उसके अपने कर्मों का परिणाम है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Nov 2025 12:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story