उमंग सिंघार ने पन्ना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने का आरोप लगाया

उमंग सिंघार ने पन्ना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने का आरोप लगाया
मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के पन्ना प्रवास से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नजरबंद किए जाने का आरोप लगाया है। सिंघार का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री यादव का ज्ञापन सौंपना चाहते थे, मगर उससे पहले ही कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया गया।

छतरपुर, 19 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के पन्ना प्रवास से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नजरबंद किए जाने का आरोप लगाया है। सिंघार का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री यादव का ज्ञापन सौंपना चाहते थे, मगर उससे पहले ही कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया गया।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि पन्ना जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव का कार्यक्रम है। प्रदेश परेशान है, किसान परेशान हैं, और युवा परेशान हैं। घरों के अंदर बिजली के बिल से लोग परेशान हैं। जब कांग्रेस के कार्यकर्ता ज्ञापन देने और मुख्यमंत्री से चर्चा करना चाहते हैं, तो मोहन यादव सरकार की पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए कहा कि प्रदेश से आपको चर्चा करनी चाहिए। कांग्रेस के कार्यकर्ता आम जनता की बात कर रहे हैं, आपको इस पर विचार करना चाहिए। यह कांग्रेस की कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। मैं यह कहना चाहता हूं कि आपको जनता की आवाज सुननी पड़ेगी। यही मेरा आपसे अनुरोध है।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार किसानों की बात करते हैं, गेहूं उत्पादक किसानों और धान उत्पादक किसानों की बात करते हैं, मगर अब तक यह खरीदी नहीं हो पाई। कांग्रेस के कार्यकर्ता इसलिए आम जनता की बात कर रहे हैं क्योंकि यह जनता की लड़ाई है, इसलिए मुख्यमंत्री को पवई क्षेत्र की जनता की आवाज सुननी चाहिए।

मुख्यमंत्री यादव बुधवार को बुंदेलखंड के प्रवास पर हैं। उन्होंने छतरपुर जिले में राजगढ़ महल के होटल में बदले जाने के बाद उसका शुभारंभ किया, इसके साथ ही वे पन्ना जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह प्रवास क्षेत्र को अनेक सौगात देने वाला है। पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली तमाम सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। यहां हवाई सेवा बेहतर हो रही है, वहीं वंदे भारत ट्रेन भी खजुराहो को दिल्ली व वाराणसी से जोड़ रही है। खजुराहों में आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा भी हो रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Nov 2025 8:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story