राज्य के विकास का दायित्व अब भाजपा और योगी सरकार का- स्वतंत्र देव सिंह

राज्य के विकास का दायित्व अब भाजपा और योगी सरकार का- स्वतंत्र देव सिंह
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचे योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि राज्य के विकास का दायित्व अब भाजपा और योगी सरकार का है। सपा सरकार में क्या होता था, इसकी चर्चा करने की जरूरत नहीं है।

गोरखपुर, 21 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचे योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि राज्य के विकास का दायित्व अब भाजपा और योगी सरकार का है। सपा सरकार में क्या होता था, इसकी चर्चा करने की जरूरत नहीं है।

गोरखपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार में अच्छी सड़कें और अच्छी कनेक्टिविटी है। ट्रेनों और एयरपोर्ट का जाल है। काशी से गोरखपुर जाना हो, काशी से लखनऊ जाना हो या लखनऊ से दिल्ली जाना हो, सुविधा अच्छी है। यही वजह है कि राज्य में अब पर्यटक बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को कुछ ना कुछ तो बोलना ही है। कांग्रेस खत्म हो गई और सपा भी उसी रास्ते पर चल रही है। हम लोगों के लिए राजनीति व्यापार नहीं है बल्कि हमारे पास विजन है। पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को मान-सम्मान मिले, भर पेट भोजन मिले। रहने के लिए घर मिले और शिक्षा-चिकित्सा फ्री मिले। उसी रास्ते पर राज्य और केंद्र सरकार चल रही है।

योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यह भी कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर हम लोग समीक्षा बैठक करते हैं, सड़क पर भी रहते हैं। अगर योजनाओं के पहुंचने में कोई समस्या रहती है तो हम उस पर चर्चा करते हैं और इसी आधार पर डीएम या एसपी से बात करते हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एसआईआर से जुड़े बयान पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, "उन्हें पत्र लिखना चाहिए, चुनाव आयोग उस पर जवाब देगा। यह हमारी जिम्मेदारी नहीं है, यह संगठन का मामला नहीं है। यह अलग और स्वतंत्र मामला है। हमारा काम यह सुनिश्चित करना है कि सभी का नाम मतदाता सूची में हो। इस अभियान में सभी की भागीदारी के लिए हमारे समर्थन की आवश्यकता है और हम इसे प्रदान करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी पात्र नागरिक सूची में शामिल हों।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Nov 2025 11:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story