नए लेबर कोड मजदूरों के लिए काफी लाभकारी दीपक प्रसाद साहू

नए लेबर कोड मजदूरों के लिए काफी लाभकारी दीपक प्रसाद साहू
केंद्र सरकार की तरफ से लेबर कोड में बदलाव के बाद मजदूरों में खुशी है। ओडिशा के संबलपुर में मजदूरों ने शनिवार को कहा कि नए लेबर कानून सुधार भारत के श्रमिक वर्ग या मजदूर वर्ग के लिए एक अहम कदम हैं।

संबलपुर, 22 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की तरफ से लेबर कोड में बदलाव के बाद मजदूरों में खुशी है। ओडिशा के संबलपुर में मजदूरों ने शनिवार को कहा कि नए लेबर कानून सुधार भारत के श्रमिक वर्ग या मजदूर वर्ग के लिए एक अहम कदम हैं।

सरकार ने पहले के 29 लेबर कोड को चार नए लेबर कोड से बदल दिया है। चार लेबर कोड में कोड ऑन वेजेज, 2019, इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड, 2020, कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी, 2020, और ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस कोड, 2020 शामिल हैं। इसके बदल जाने से अब मजदूरों का काफी फायदा होने वाला है।

ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संपादक दीपक प्रसाद साहू ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पहले की सरकार ने 29 नियम बनाए थे, जिनके बारे में हमको जानकारी नहीं थी। लेकिन अब की सरकार ने केवल चार नियम ला दिए हैं, जिससे हर कोई नए नियम के बारे में जान सकता है और अपने हक के लिए आवाज उठा सकता है। आने वाले दिनों में सबके लिए और अच्छा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि पहले के जो नियम थे, उसके बारे में मजदूरों को कोई जानकारी नहीं हो पाती थी, क्योंकि वह पढ़े-लिखे होते नहीं हैं और वह उतना समझ भी नहीं पाते हैं। अगर हम लोग अपने हक के लिए नियम भी जानने के लिए जाते थे, तो सरकारी कार्यालयों में 29 नियम बताने वाला कोई नहीं रहा करता था। इसके चलते हम लोगों को बहुत परेशानी होती थी। मैं यहीं कहना चाहता हूं कि जो नियम आए हैं, वह बहुत फायदेमंद साबित होने वाले हैं।

हीराकुड हिंडाल्को के कर्मचारी लक्ष्मण प्रसाद महापात्रा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पहली की सरकार के नियम में बहुत कुछ था, जो हम लोग जान नहीं पाते थे, लेकिन अब चार नियम होने से हमारे लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है। इसमें सबसे अच्छा है कि हम लोगों का अब मेडिकल जांच साल में एक बार कराना होगा, जिससे मजदूरों को काफी फायदा होने वाला है। इसको बदलने के लिए हम केंद्र सरकार को बहुत धन्यवाद देते हैं।

आदित्य बिड़ला हिंडाल्को हीराकुड के कर्मचारी तर्पण प्रधान ने कहा कि सरकार ने जो नए नियम लाए हैं, ये काफी अच्छे हैं। इसमें सबसे अच्छा है कि महिला और पुरुष को समान अधिकार दिया जा रहा है। इसके लिए हम लोग सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Nov 2025 6:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story