अध्योया में आज बहुत ही खुशी का दिन गोविंद देव गिरी

अध्योया में आज बहुत ही खुशी का दिन गोविंद देव गिरी
भव्य राम मंदिर के शिखर पर 'ध्वजारोहण' से पहले कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए रामभक्तों और संतों की भीड़ अयोध्या में जुटी है। पूरे श्रद्धाभाव के साथ रामभक्त इस धार्मिक कार्य के गवाह बनने के लिए उत्साहित हैं।

अयोध्या, 25 नवंबर (आईएएनएस)। भव्य राम मंदिर के शिखर पर 'ध्वजारोहण' से पहले कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए रामभक्तों और संतों की भीड़ अयोध्या में जुटी है। पूरे श्रद्धाभाव के साथ रामभक्त इस धार्मिक कार्य के गवाह बनने के लिए उत्साहित हैं।

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने मीडिया से ​​बात करते हुए कहा कि हम लोग आज बहुत खुश है जिस दिन का हमें इंतजार रहता था, वह दिन आ गया है। मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है, कुछ शेष बची हुई है वह भी जल्द हो जाएंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि लगभग 6 हजार अतिथियों के आने की संभावना है। मेहमानों को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसकी तैयारी काफी दिनों से चल रही थी। समय-समय पर देखकर इसे पूरा किया गया।

अयोध्या के एक पुजारी ने कहा, "आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि राम मंदिर पूर्ण हो गया है। हम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं। मंदिर बहुत लगन से बनाया गया है, जो बहुत ही खूबसूरत है। यह शानदार और प्रेरणा देने वाला है, जो इसमें शामिल सभी लोगों की लगन और कड़ी मेहनत को दिखाता है।"

मूर्तिकार सत्य नारायण पांडे ने कहा, “जब भगवान प्रकट होते हैं, तो हमेशा एक खास दिव्य उपस्थिति होती है, जिसे बयान नहीं किया जा सकता। हमने जो मूर्तियां बनाई हैं, वे खुद चमत्कारी हैं। मेरे जीवन में पहली बार, भगवान राम एक ही पत्थर से आसमानी रंग के रूप में प्रकट हुए, जबकि देवी सीता उसी पत्थर से एक चमकदार रंग के साथ प्रकट हुईं। यह सच में ईश्वर की कृपा है। जब भगवान प्रकट होते हैं, तो ऐसे चमत्कार अपने आप होते हैं।"

श्रद्धालुओं ने कहा, "यह भव्य कार्यक्रम है और हमारे भारत के लिए गर्व का पल है। लोग यहां बहुत उत्साह और खुशी के साथ पहुंचे हैं। आज यहां होना हमें भारत के नागरिक के तौर पर बहुत गर्व और ऊर्जा से भर देता है। इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Nov 2025 11:34 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story