बॉलीवुड: शक्ति कपूर ने 'हीरो नंबर 1' के साथ मनाया 73वां जन्मदिन, बेटी श्रद्धा कपूर ने दिखाई झलक

शक्ति कपूर ने हीरो नंबर 1 के साथ मनाया 73वां जन्मदिन, बेटी श्रद्धा कपूर ने दिखाई झलक
बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर का 3 सितंबर को 73वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। उनकी बेटी और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने गुरुवार को इन खास पलों का सोशल मीडिया पर एक प्यारा और मजेदार वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दोनों हंसते नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर का 3 सितंबर को 73वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। उनकी बेटी और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने गुरुवार को इन खास पलों का सोशल मीडिया पर एक प्यारा और मजेदार वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दोनों हंसते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में श्रद्धा ने पिता के साथ बिताए खास लम्हों को साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। श्रद्धा की इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया।

श्रद्धा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शक्ति कपूर की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'हीरो नंबर 1' का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में दोनों बड़े आराम से बैठे फिल्म का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं और कई बार जोर-जोर से हंसते भी दिख रहे हैं।

श्रद्धा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "अंत तक देखें कि कौन देख रहा है। बापू का जन्मदिन धमाल, शक्ति कपूर।"

फिल्म 'हीरो नंबर 1' का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। यह फिल्म 21 फरवरी 1997 को रिलीज हुई थी। यह एक क्लासिक कॉमेडी है, जिसमें एक अमीर युवक है, जो अपनी प्रेमिका के परिवार वालों का दिल जीतने के लिए घर के कामकाज में हाथ बंटाता है। इसमें वह झाड़ू-पोंछा करता है, खाना बनाता है, गाता है और नाचता है, जिससे फिल्म में कई हंसी-मजाक के पल बनते हैं।

फिल्म में 'सोना कितना सोना है' गाना खास तौर पर लोकप्रिय हुआ और आज भी याद किया जाता है। इसके अलावा, 'सातों जनम', 'मैं तुझको भगा लाया', और 'यूपी वाला ठुमका' जैसे गाने भी काफी हिट हुए।

यह फिल्म इतनी पसंद की गई कि इसका तेलुगु में भी रीमेक 'गोपिंती अल्लुदु' बना।

श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही एक पीरियड ड्रामा फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसका निर्देशन लक्ष्मण उटेकर करेंगे और यह फिल्म नवंबर से शुरू हो सकती है।

इसके अलावा, श्रद्धा ने निर्माता एकता कपूर की एक फिल्म साइन की है, जिसमें उनकी जोड़ी आदित्य रॉय कपूर के साथ देखने को मिल सकती है।

इसके अलावा, वे 'तुम्बाड' के निर्देशक राही अनिल बर्वे की एक नई ड्रामा फिल्म और 'धूम' सीरीज की अगली फिल्म में भी काम कर सकती हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Sept 2025 11:33 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story