चीन में स्वास्थ्य संस्थानों के कुल मरीजों की संख्या 10 अरब 10 करोड़ से अधिक

चीन में स्वास्थ्य संस्थानों के कुल मरीजों की संख्या 10 अरब 10 करोड़ से अधिक
चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग द्वारा 2 दिसंबर को जारी "2024 चीन स्वास्थ्य व्यवसाय विकास सांख्यिकी रिपोर्ट" के अनुसार, 2024 में देश भर में स्वास्थ्य संस्थानों के कुल मरीजों की संख्या 10 अरब 15 करोड़ थी, जो वर्ष 2023 से 60 करोड़ बढ़ गए हैं।

बीजिंग, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग द्वारा 2 दिसंबर को जारी "2024 चीन स्वास्थ्य व्यवसाय विकास सांख्यिकी रिपोर्ट" के अनुसार, 2024 में देश भर में स्वास्थ्य संस्थानों के कुल मरीजों की संख्या 10 अरब 15 करोड़ थी, जो वर्ष 2023 से 60 करोड़ बढ़ गए हैं।

नागरिकों की औसत जीवन प्रत्याशा 79.0 वर्ष तक पहुंच गई है, गर्भवती और प्रसूता महिलाओं की मृत्यु दर घटकर 14.3/1 लाख हो गई है और शिशु मृत्यु दर घटकर 4.0‰ हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, चीन के स्वास्थ्य संसाधनों की कुल मात्रा में लगातार स्थिर वृद्धि हुई है। 2024 के अंत में, देश भर में स्वास्थ्य संस्थानों की कुल संख्या 10,93,551 थी, जो वर्ष 2023 से 22,776 अधिक है, जिनमें 38,710 अस्पताल शामिल हैं, जो वर्ष 2023 से 355 अधिक हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, चीन में प्रति बार औसत चिकित्सा व्यय को नियंत्रित करने का कार्य सफल रहा है। 2024 में, अस्पताल में प्रति बार औसत भर्ती व्यय 9,870.0 युआन था, जो वर्ष 2023 से 4.3% कम हुआ है।

2024 में देश भर के कुल स्वास्थ्य व्यय की प्रारंभिक गणना 90 खरब 89 अरब 55 करोड़ युआन थी, जिनमें सरकारी स्वास्थ्य व्यय का हिस्सा 24.9%, सामाजिक स्वास्थ्य व्यय का हिस्सा 47.6% और व्यक्तिगत स्वास्थ्य व्यय का हिस्सा 27.5% था। कुल स्वास्थ्य व्यय सकल घरेलू उत्पाद का 6.7% था।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Dec 2025 5:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story