अपराध: पश्चिम बंगाल गोल्ड स्मगलिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 1.23 करोड़ के सोने के बिस्किट बरामद

पश्चिम बंगाल गोल्ड स्मगलिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 1.23 करोड़ के सोने के बिस्किट बरामद
पश्चिम बंगाल की पुलिस को बड़ी सफलता मिली। गोल्ड स्मगलिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक मछुआरा और दूसरा व्यापारी है। पुलिस अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।

मुर्शिदाबाद, 1 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पुलिस को बड़ी सफलता मिली। गोल्ड स्मगलिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक मछुआरा और दूसरा व्यापारी है। पुलिस अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।

पुलिस ने सोने के बिस्किट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। बाजार में सोने के बिस्किट की कीमत 1.23 करोड़ रुपए है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुर्शिदाबाद जिले के रानीनगर थाना क्षेत्र के राजनगर इलाके में भारत-बांग्लादेश रिवर बॉर्डर से एक मछुआरे को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 1 किलो 166 ग्राम सोने के बिस्किट बरामद किए गए।

मछुआरे का नाम शिवनाथ मंडल है। वह बांग्लादेश सीमा से नदी के जरिए सोना भारत ला रहा था। इस घटना में शामिल एक अन्य व्यापारी नागेन मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस तस्करों के गिरोह तक पहुंचने की भी कोशिश करेगी।

इस संबंध में डोमकल उपखंड पुलिस अधिकारी आईपीएस शुभम बजाज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह के बारे में जानकारी मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े सभी लोगों तक पहुंचेगी। इस गिरोह के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार किए गए लोगों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा और 10 दिन की पुलिस हिरासत मांगी जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Sept 2025 9:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story