प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 136वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 136वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी
भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।"

बिहार के निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें सादर नमन।"

जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) ने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से पोस्ट किया, "भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन और बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

पंडित जवाहरलाल नेहरू को न सिर्फ आधुनिक भारत को आकार देने में उनके नेतृत्व के लिए, बल्कि बच्चों के प्रति उनके गहरे स्नेह और चिंता के लिए भी याद किया जाता है। 14 नवंबर नेहरू की स्थायी विरासत और बच्चों के प्रति उनके गहरे स्नेह का जश्न मनाता है। इस दिन को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

14 नवंबर, 1889 को जन्मे पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और देश के लोकतांत्रिक व धर्मनिरपेक्ष ढांचे को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आधुनिक और प्रगतिशील भारत के अपने दृष्टिकोण के लिए जाने जाने वाले पंडित नेहरू ने शिक्षा, वैज्ञानिक विकास और बच्चों के कल्याण पर जोर दिया।

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1912 में बांकीपुर अधिवेशन में पहली बार एक प्रतिनिधि के रूप में हिस्सा लिया था। यह जन सहयोग और विश्वास ही था, जिसके बल पर नेहरू जी ने प्रतिनिधि से भारत के प्रथम प्रधानमंत्री तक का सफर पूरा किया।

युवा मन के प्रति उनके अटूट स्नेह के कारण ही उनके जन्मदिन को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Nov 2025 9:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story