अपराध: नई दिल्ली डकैती का मुख्य आरोपी गगन गिरफ्तार, 15 लाख रुपए बरामद

नई दिल्ली  डकैती का मुख्य आरोपी गगन गिरफ्तार, 15 लाख रुपए बरामद
दिल्ली पुलिस ने डकैती के मामले को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी गगन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई 15 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की है। इस घटना में शिकायतकर्ता से 60 लाख रुपए की लूट हुई थी।

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने डकैती के मामले को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी गगन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई 15 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की है। इस घटना में शिकायतकर्ता से 60 लाख रुपए की लूट हुई थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि 8 सितंबर को प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में लूट की घटना हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह अपने सहकर्मी के साथ 60 लाख रुपए लेकर स्कूटी से जा रहे थे, तभी धोबी घाट, करोल बाग के पास चार अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया और नकदी लेकर फरार हो गए थे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।

टीम ने रास्ते के करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें आरोपी भागते हुए दिखाई दिए। इसके बाद टीम ने जांच शुरू की और रास्तों की पड़ताल की।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गगन लगातार अपनी जगह बदल रहा था। पुलिस ने उसे दिल्ली से लेकर मथुरा, आगरा, झांसी (उत्तर प्रदेश), ग्वालियर और ओरछा (मध्य प्रदेश) तक ट्रैक किया। लंबी खोज के बाद उसे आनंद पर्वत, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने फाइनेंसर दोस्त साहिब उर्फ ​​रफ्तार की विलासिता भरी जिंदगी से प्रभावित था। साहिब ने ही डकैती की योजना बताई। वह शिकायतकर्ता की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था।

इसके बाद गगन ने साहिब से अपने साथियों, रिक्की, नॉडी, निखिल और सुनील को मिलवाया। इन सभी ने मिलकर डकैती को अंजाम दिया।

लूट के बाद साहिब ने गगन को उसके हिस्से के 15 लाख रुपए दिए, जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने गगन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार आरोपियों और लूटी गई शेष राशि की तलाश जारी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Sept 2025 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story