अंतरराष्ट्रीय: चीन में बड़े मॉडलों की संख्या 1,500 से अधिक

चीन में बड़े मॉडलों की संख्या 1,500 से अधिक
वर्तमान में, चीन ने 1,509 बड़े मॉडल जारी किए हैं, जो दुनिया भर में जारी 3,755 बड़े मॉडलों में पहले स्थान पर है। चीन के कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी उद्योग के विकास से नई सफलता का स्वागत करने की उम्मीद है। यह जानकारी 2025 विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता महासभा में मिली।

बीजिंग, 28 जुलाई (आईएएनएस)। वर्तमान में, चीन ने 1,509 बड़े मॉडल जारी किए हैं, जो दुनिया भर में जारी 3,755 बड़े मॉडलों में पहले स्थान पर है। चीन के कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी उद्योग के विकास से नई सफलता का स्वागत करने की उम्मीद है। यह जानकारी 2025 विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता महासभा में मिली।

2025 विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता महासभा में "चीनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता उद्योग नवाचार उपलब्धियां प्रदर्शनी" की स्थापना की गई। यह प्रदर्शनी "बुद्धिमत्ता नई गुणवत्ता को प्रेरित करती है, बुद्धिमत्ता हजारों उद्योगों को सशक्त बनाती है और बुद्धिमत्ता विश्व को लाभान्वित करती है" विषय पर केंद्रित है, जो चीन के कृत्रिम बुद्धिमत्ता उद्योग की नवीनतम प्रगति को प्रदर्शित करती है।

चीनी सूचना और दूरसंचार अनुसंधान प्रतिष्ठान के निगरानी आंकड़ों से पता चलता है कि वर्तमान में दुनिया में 35,000 से ज्यादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियां हैं, जिनमें से 5,100 से ज्यादा चीन में हैं, जो दुनिया की कुल संख्या का लगभग 15 प्रतिशत है। साथ ही उन चीनी कंपनियों का पैमाना निरंतर विकसित हो रहा है, और वे कंपनियां बुनियादी नींव और उद्योग अनुप्रयोगों को शामिल करते हुए एक संपूर्ण औद्योगिक प्रणाली का निर्माण कर रही हैं।

इसके अलावा, दुनिया में 271 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यूनिकॉर्न कंपनियां हैं, जिनमें से 71 चीन में हैं, जो दुनिया की कुल संख्या का लगभग 26 प्रतिशत है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 July 2025 5:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story