जोधपुर हादसे में 18 लोगों की मौत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

जोधपुर हादसे में 18 लोगों की मौत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
राजस्थान के जोधपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर एक टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया।

जोधपुर, 2 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के जोधपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर एक टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया।

राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा गया, "फलोदी, राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"

बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी श्रद्धालु थे, जो बीकानेर के कोलायत दर्शन कर सूरसागर लौट रहे थे। देर रात जब उनकी गाड़ी मतोड़ा इलाके से गुजर रही थी, तभी अचानक सड़क पर खड़े एक ट्रेलर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को तुरंत फलोदी अस्पताल और जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाधिकारी अमानाराम ने हादसे में 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश पासवान ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें कुछ लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। हम घायलों के इलाज की व्यवस्था कर रहे हैं। घायलों को उचित उपचार सुविधा केंद्र तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। उन्होंने आगे कहा कि घायलों की जान बचाने पर प्रशासन का ध्यान केंद्रित है। जैसे ही और जानकारी उपलब्ध होगी, आगे की जानकारी जारी की जाएगी।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Nov 2025 10:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story