शीत्सांग के आली के दो हवाई अड्डों से इस साल 1.8 लाख से ज्यादा यात्रियों ने यात्रा की

शीत्सांग के आली के दो हवाई अड्डों से इस साल 1.8 लाख से ज्यादा यात्रियों ने यात्रा की
शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के नागरिक उड्डयन प्रशासन से मिली खबर के अनुसार, आली के दो हवाई अड्डों ने इस साल 1.8 लाख से ज्यादा यात्रियों को सेवा दी है, जिसमें आली खुंशा हवाई अड्डे से 1.753 लाख यात्रियों ने यात्रा की है।

बीजिंग, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के नागरिक उड्डयन प्रशासन से मिली खबर के अनुसार, आली के दो हवाई अड्डों ने इस साल 1.8 लाख से ज्यादा यात्रियों को सेवा दी है, जिसमें आली खुंशा हवाई अड्डे से 1.753 लाख यात्रियों ने यात्रा की है।

आली क्षेत्र पश्चिमी शीत्सांग में है, जो नेपाल और भारत की सीमा से लगा है। यह शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश का सबसे कम आबादी वाला प्रशासनिक क्षेत्र है, जिसकी आबादी नवीनतम जनगणना डेटा के मुताबिक 1.23 लाख है। अभी इसमें दो हवाई अड्डे हैं: आली खुंशा एयरपोर्ट और आली फुलान एयरपोर्ट। अभी छह रूट चल रहे हैं, जो छह शहरों से जुड़ते हैं: ल्हासा, काशगर, शीआन, उरुमकी, शिनिंग और शाछे।

आली खुंशा हवाई अड्डा 2010 में खुला था। इस साल 29 नवंबर तक, आली खुंशा हवाई अड्डे से 1.753 लाख यात्रियों ने यात्रा की। दिसंबर 2023 में खुलने के बाद से, फुलान हवाई अड्डे से कुल 10 हजार से ज्यादा यात्रियों ने यात्रा की है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Dec 2025 5:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story