लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव के लिए गौतमबुद्ध नगर जिले में बनाए गए 1,852 बूथ, मतदाताओं की संख्या 18.82 लाख

लोकसभा चुनाव के लिए गौतमबुद्ध नगर जिले में बनाए गए 1,852 बूथ, मतदाताओं की संख्या 18.82 लाख
गौतमबुद्ध नगर में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में बनाए गए सभी 1,852 बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पैरामिलिट्री, पीएसी एवं लोकल पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है।

नोएडा, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में बनाए गए सभी 1,852 बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पैरामिलिट्री, पीएसी एवं लोकल पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर वीडियोग्राफी, वेब कास्टिंग एवं फोटोग्राफी आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। लोकसभा चुनाव के लिए जनपद की मतदाता सूची फाइनल कर दी गई है, अब मतदाता सूची में ना ही कोई नाम जोड़ा जाएगा और ना ही काटा जाएगा। जनपद में अब तक कुल 18,82,177 मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि इसमें 61-नोएडा के 4,37,812 पुरुष, 3,45,047 महिला, 13 ट्रांसजेंडर, 62-दादरी के 3,97,652 पुरुष, 3,31,757 महिला, 72 ट्रांसजेंडर, 63-जेवर के 2,00,082 पुरुष, 1,69,725 महिला, 17 ट्रांसजेंडर मतदाता सम्मिलित हैं।

अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए जनपद में कुल 1,852 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 61-नोएडा में 747, 62-दादरी में 707 तथा 63-जेवर में 398 बूथ बनाए गए हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए जनपद में कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है, जिसके टोल फ्री नंबर 1950 पर मतदाता कॉल करके निर्वाचन संबंधी शिकायत, सुझाव या मतदाता सूची में अपना नाम होने एवं अपने बूथ संख्या की भी पुष्टि कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिन्हें अभी तक मतदाता पहचान पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, वो वोटर हेल्पलाइन पर जाकर अपना ई-इपिक कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

--आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2024 3:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story