झारखंड गिरिडीह में विवाद, दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष में 19 घायल

झारखंड गिरिडीह में विवाद, दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष में 19 घायल
झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत जंता जरीडीह गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। विवादित खेत में धान की कटाई के दौरान शुरू हुई कहासुनी के बीच दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तलवार, लाठी और डंडे से हमला कर दिया। हिंसक झड़प में महिलाओं समेत 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

गिरिडीह, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत जंता जरीडीह गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। विवादित खेत में धान की कटाई के दौरान शुरू हुई कहासुनी के बीच दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तलवार, लाठी और डंडे से हमला कर दिया। हिंसक झड़प में महिलाओं समेत 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में सीताराम वर्मा (49), सहोदरी देवी (33), छोटू यादव (50), दीनदयाल वर्मा (48), सरिता वर्मा (26), शंकर वर्मा (62), सविता देवी (30), इंद्रदेव वर्मा (30), अमन वर्मा (17), देवंती देवी (34), सावित्री देवी (55), श्रीकांत वर्मा (27), युगल यादव (65), विकास वर्मा (25), दशरथ महतो (55), राजेश वर्मा (28), अभिनव वर्मा (17), लोधनी देवी (50) और मीना देवी (55) शामिल हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया।

कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया।

सूत्रों के अनुसार, शंकर महतो और जयनाथ महतो के बीच पिछले 10 वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। बुधवार को शंकर महतो के परिवार के लोग धान की कटाई कर रहे थे, तभी जयनाथ महतो पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई और दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। दोनों तरफ से तलवार और डंडों का प्रयोग किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बिरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों से पूछताछ की। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि विवादित भूमि की मापी कर स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Oct 2025 10:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story