गुजरात जामनगर के गांवों में ‘निर्मल गुजरात 2.0’ का असर, महिलाओं को अब दरवाजे पर मिल रही सफाई सुविधा

गुजरात जामनगर के गांवों में ‘निर्मल गुजरात 2.0’ का असर, महिलाओं को अब दरवाजे पर मिल रही सफाई सुविधा
गुजरात में जामनगर के दडिया और नारणपर गांव की महिलाओं को हर सुबह कचरे वाली गाड़ी का इंतजार रहता है। दरअसल, गुजरात सरकार ने पूरे राज्य में निर्मल गुजरात 2.0 योजना शुरू की है, जिसके तहत जामनगर नगर निगम के दायरे में आने वाले 71 गांवों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। महिलाओं के मुताबिक, रोज सुबह नगर निगम की गाड़ी उनके दरवाजे पर आती है और वे उसमें कूड़ा डाल देती हैं।

जामनगर, 3 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात में जामनगर के दडिया और नारणपर गांव की महिलाओं को हर सुबह कचरे वाली गाड़ी का इंतजार रहता है। दरअसल, गुजरात सरकार ने पूरे राज्य में निर्मल गुजरात 2.0 योजना शुरू की है, जिसके तहत जामनगर नगर निगम के दायरे में आने वाले 71 गांवों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। महिलाओं के मुताबिक, रोज सुबह नगर निगम की गाड़ी उनके दरवाजे पर आती है और वे उसमें कूड़ा डाल देती हैं।

नारणपर गांव की महिला भावनाबेन गोसाई ने कहा कि हमारे नारणपर गांव में बहुत सफाई रहती है। रोजाना ट्रैक्टर आता है जिसमें गीला और सूखा कचरा डाल देते हैं।

जामनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की इस मुहिम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं बेहद खुश हैं, क्योंकि उन्हें अब कचरा फेंकने के लिए दूर नहीं जाना पड़ता है।

गीताबेन मकवाना ने कहा कि हमारे गांव में कचरा लेने के लिए रोज नियमित ट्रैक्टर आता है। पहले ट्रैक्टर नहीं आता था तो बाहर कूड़ा फेंकने जाना पड़ता था, अब बहुत आसानी हो गई है, गुजरात सरकार का बहुत आभार।

जामनगर नगर निगम ने पहले 35 गांवों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण अभियान शुरू किया था। इसकी सफलता के बाद इसे 71 गांवों में शुरू किया गया है। जीपीएस सिस्टम से लैस 33 वाहन प्रतिदिन इन गांवों में घर-घर जाकर कचरा कलेक्शन करते हैं। नगर निगम के कर्मचारी इसकी ऑनलाइन निगरानी भी करते हैं।

तालुका पंचायत जामनगर के एटीडीओ हितेंद्र सिंह जडेजा ने बताया कि 71 गांवों के कुल 50,545 परिवारों के 2,34831 लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। इन गांवों में 33 वाहनों के माध्यम से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। प्रत्येक वाहन में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है।

जामनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एरिया के 71 गांवों के कुल 50,545 परिवारों को इस अभियान का लाभ मिल रहा है। गांवों की साफ-सुथरी सड़कें इसकी कामयाबी बयां कर रही हैं। नगर निगम की यह कोशिश स्वच्छ ग्राम-स्वस्थ ग्राम मुहिम को भी साकार कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Nov 2025 10:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story